Turkey Earthquake Update: भूकंप से तबाह हो चुके तुर्की के लिए भारत ने मदद भेजी है। मंगलवार सुबह गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस से NDRF कर्मियों की एक टीम तुर्की रवाना हो गई। टीम अपने साथ विशेष रूप से प्रशिक्षित डॉग स्क्वॉड और आवश्यक उपकरणों को राहत-बचाव कार्य के लिए ले गई है।

Image

न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए NDRF के डिप्टी कमांडेंट दीपक तलवार ने कहा कि टीम में 47 एनडीआरएफ कर्मी और तीन वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि वहां दो टीमों को जाना है। पहली टीम के रवाना होने के बाद दूसरी टीम भी जल्द रवाना होगी। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के दिशानिर्देश के मुताबिक, वहां रेस्क्यू अभियान चलाया जाएगा।

दोनों टीम में करीब 101 कर्मी शामिल

एनडीआरएफ के डीआईजी (ऑपरेशन एंड ट्रेनिंग) मोहसिन शहीदी ने कहा कि भारत सरकार ने एचएडीआर (मानवीय सहायता और आपदा राहत) संचालन के लिए टीम को भेजने का निर्णय लिया है। दो टीमों वहां जाकर राहत बचाव कार्य चलाएगी। उन्होंने बताया कि दो टीमों में लगभग 101 कर्मी जा रहे हैं।

इस बीच, विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक ट्वीट में कहा, “भारत की मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) क्षमताएं कार्रवाई में हैं। भूकंप राहत सामग्री का पहला जत्था विशेष रूप से प्रशिक्षित एनडीआरएफ टीम डॉग स्क्वायड, चिकित्सा आपूर्ति, ड्रिलिंग मशीन और अन्य आवश्यक उपकरण के साथ तुर्की के लिए रवाना हुआ है।

PMO ने सोमवार को जारी किया था बयान

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने सोमवार को एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पी के मिश्रा ने तत्काल राहत उपायों पर चर्चा के लिए साउथ ब्लॉक में बैठक की। बैठक में निर्णय लिया गया है कि एनडीआरएफ की खोज और बचाव दल को राहत सामग्री के साथ तुर्की भेजा जाएगा। पीएमओ ने कहा, “मेडिकल टीमों को आवश्यक दवाओं के साथ प्रशिक्षित डॉक्टरों और पैरामेडिक्स के साथ तैयार किया जा रहा है। तुर्की सरकार और अंकारा में भारतीय दूतावास और इस्तांबुल में महावाणिज्य दूतावास के समन्वय से राहत सामग्री भेजी जाएगी।

बता दें कि तुर्की और सीरिया में सोमवार को भूकंप के झटकों के बाद मरने वालों की संख्या 3,800 से अधिक हो गई है। भूकंप के बाद सीरिया और तुर्की में घायलों की कुल संख्या 15,914 तक पहुंच गई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ