हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अगले साल भारत आ सकते हैं ट्रंप! US राष्ट्रपति के करीबी ने PM मोदी की उनके साथ दोस्ती को बताया 'सच्ची'

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि अगले साल राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत आने वाले हैं. साथ ही उन्होंने पीएम मोदी और ट्रंप की दोस्ती का भी जिक्र किया.

विज्ञापन
Credit: Social Media

भारत में अमेरिकी राजदूत की कुर्सी संभालने के बाद सर्जियो गोर ने भारत-अमेरिका द्विपक्षीय संबंधों को लेकर नया बयान दिया है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति डानोल्ड ट्रंप आने वाले साल में भारत आ सकते हैं. सर्जियो ने ट्रंप और मोदी को एक दूसरे का दोस्त बताया. उन्होंने कहा कि ट्रंप और पीएम मोदी की दोस्ती असली है. सर्जियो ने पीएम मोदी का ट्रंप का प्रिय मित्र बताते हुए कहा कि दोनों के बीच भरोसा और सम्मान है. अमेरिकी राजदूत ने कहा कि दोस्तों में अकसर असहमति हो जाती है, लेकिन आखिर में सब ठीक हो जाता है. सर्जियो गोर ने कहा कि उन्हें ये ऐलान करते हुए खुशी हो रही है कि अगले महीने भारत को पैक्ससिलिका (Pax Silica) में पूर्ण सदस्य के तौर पर शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: ‘कहीं देर ना हो जाए…’, वेनेजुएला के बाद अब ट्रंप ने क्यूबा को धमकाया, तेल सप्लाई रोकने की भी दी धमकी

क्या है पैक्ससिलिका?

सर्जियो गोर ने कहा कि अमेरिका ने पिछले महीने ही पैक्ससिलिका नाम की पहल शुरू की है. पैक्ससिलिका अमेरिका के नेतृत्व वाली एक रणनीतिक पहल है जिसका मकसद महत्वपूर्ण खनिजों और ऊर्जा इनपुट से लेकर एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग, सेमीकंडक्टर, AI डेवलपमेंट और लॉजिस्टिक्स तक एक सुरक्षित, समृद्ध और इनोवेशन-आधारित सिलिकॉन सप्लाई चेन बनाना है. उन्होंने बताया कि इस पहल में पहले ही जापान, दक्षिण कोरिया, यूनाइटेड किंगडम और इजरायल शामिल हो चुके हैं और अब भारत को भी इस समूह का पूर्ण सदस्य बनाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है.

विज्ञापन

ट्रेड डील पर जल्द बनेगी बात?

भारत और अमेरिका के बीच होने वाली ट्रेड डील काफी वक्त से लटकी हुई है. इस बारे में सर्जियो गोर ने कहा कि इस बारे में लगातार बात चल रही है. उन्होंने कहा कि दोनों देश चाहते हैं कि ये डील हो और अब इस बारे में कल बातचीत होगी. अमेरिकी राजदूत ने भारत की खूब तारीफ की. उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका की पार्टनरशिप को अलग लेवल तक ले जाना ही लक्ष्य है. सर्जियो ने बताया कि वो 2023 में पहली बार इंडिया आए थे. इस दौरान उन्होंने जयपुर, रणथंभौर और पंजाब की यात्रा की थी. सर्जियो ने कहा कि भारत के लोग बेहद मिलनसार है.

ये भी पढ़ें: ‘पीएम मोदी-ट्रंप के बीच 8 बार बात हुई’, जानिए कैसे होती है फोन कॉल?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola