Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

अब बाजी भारत के पाले में? क्यों ट्रंप ने ‘गुपचुप’ दिल्ली भेजा अपना करीबी, ट्रेड डील पर और होगा मोल-भाव?

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ पर फैसले के बाद ट्रेड डील को लेकर कंफ्यूजन पैदा हो गया है. इस डील पर अगले महीने ही साइन होने थे.

Author
Edited By : Arif Khan Updated: Feb 26, 2026 20:25
यह बैठक गुपचुप तरीके से हुई. इसका ऐलान ना भारत और ना ही अमेरिका ने किया था.

अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील पर जारी चर्चा के दौरान US के वाणिज्य सचिव हावर्ड लटनिक ने गुरुवार को केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की. इस दौरान भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर भी साथ थे. डोनाल्ड ट्रंप के सहयोगी हॉवर्ड लुटनिक वही शख्स हैं, जिन्होंने पहले कहा था कि भारत टैरिफ के आगे झुक जाएगा, माफी मांगेगा और डील की कोशिश करेगा. लेकिन अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ को लेकर दिए गए फैसले के बाद पासा पलटता दिया.

यह बैठक गुपचुप तरीके से हुई. इसका ऐलान ना भारत और ना ही अमेरिका ने किया था. गुरुवार दोपहर पीयूष गोयल के ट्वीट करने के बाद ही लुटनिक की भारत यात्रा के बारे में पता चला.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : ‘शरीफ ने कहा, आपने बचाई करोड़ों की जान…’, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर अलापा भारत-पाक जंग रुकवाने का राग

मीटिंग में क्या हुआ?

मंत्री गोयल ने बैठक के बारे में ज्यादा जानकारी दिए बिना एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘अमेरिकी वाणिज्य सचिव हावर्ड लटनिक और भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की मेजबानी की. व्यापार और आर्थिक साझेदारी को बढ़ाने के लिए बहुत ही सार्थक चर्चाएं हुईं.’ हालांकि, उनके पोस्ट से यह स्पष्ट होता है कि बातचीत ट्रेड डील को लेकर ही हुई है.

---विज्ञापन---

सर्जियो गोर ने भी इस बैठक को ‘प्रोडक्टिव’ बताया और कहा, ‘हावर्ड लटनिक और पीयूष गोयल के साथ बहुत ही उपयोगी लंच मीटिंग रही. हमारे दोनों देशों के लिए सहयोग के कई क्षेत्र मौजूद हैं.’ उन्होंने भी बैठक के बारे में ज्यादा नहीं बताया.

यह भी पढ़ें : टैरिफ पर ट्रंप ने नहीं माना सुप्रीम कोर्ट का आदेश, तो राष्ट्रपति के खिलाफ क्या हो सकता है एक्शन?

कैसे बदला पासा?

लुटनिक ने कुछ दिनों पहले एक पॉडकास्ट में दावा किया था कि भारत के साथ ट्रेड डील पिछले साल इसलिए नहीं हो पाई, क्योंकि पीएम मोदी ने सीधे ट्रंप को फोन करने से इनकार कर दिया था.लेकिन अब स्थिति बदल गई है, और ट्रंप का पलड़ा अब कमजोर पड़ गया है. टैरिफ पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने अमेरिका के साथ ट्रेड डील करने वाले कई देशों को मोल-भाव करने का मौका मिल गया है. ऐसा इसलिए है क्योंकि ट्रंप ने ट्रेड डील्स को अंतिम रूप देने में इन टैरिफ का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया था.

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ पर फैसले के बाद ट्रेड डील को लेकर कंफ्यूजन पैदा हो गया है. इस डील पर अगले महीने ही साइन होने थे. इस बीच भारत ने ट्रेड डील की शर्तों को अंतिम रूप देने के लिए अपनी प्रतिनिधिमंडल की वाशिंगटन यात्रा भी स्थगित कर दी है. भारत के लिए, कोर्ट के आदेश ने बातचीत की गुंजाइश को फिर से खोल दिया है. संभावना है कि भारत
ट्रेड डील को लेकर अमेरिका से और ज्यादा मोल-भाव कर सकता है.

यह भी पढ़ें : ट्रंप ने भारत को दिया तगड़ा झटका, सोलर पैनलों पर लगाया 126% टैरिफ

ट्रंप हुए नाराज!

पासा पलटने की वजह से डोनाल्ड ट्रंप निस्संदेह नाराज हैं. बुधवार को उन्होंने भारत और अन्य देशों को ‘गेम खेलने’ और व्यापारिक प्रतिबद्धताओं से पीछे हटने के खिलाफ चेतावनी दी थी. उन्होंने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया था, ‘कोई भी देश जो सुप्रीम कोर्ट के हास्यास्पद फैसले के साथ खेल खेलना चाहता है, विशेष रूप से वे जिन्होंने सालों और दशकों तक अमेरिका को लूटा है, उन्हें पहले से कहीं ज्यादा ऊंचे टैरिफ और उससे भी बदतर स्थिति का सामना करना पड़ेगा.’

First published on: Feb 26, 2026 08:25 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.