Today Weather Forecast: दिल्ली-NCR समेत 5 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?

Today Weather Forecast: पूरे देश में कोल्ड वेव चल रही है। वहीं आज मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। जानिए आज कहां-कहां बारिश हो सकती है और कहां घना कोहरा छाएगा?

Delhi Dense Fog

दिल्ली में आज घना कोहरा छाया है और नोएडा समेत पूरे NCR में बारिश होने की संभावना है।

Today Weather Forecast Latest Update: देशभर में हाड़ कंपाने वाली ठंड का कहर जारी है। शीत लहर के चलते लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। इस बीच मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज देश के 3 राज्यों समेत कई इलाकों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। ओलावृष्टि भी हो सकती है, जिससे तापमान गिरेगा और ठिठुरन लोगों को परेशान कर सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, आज और कल तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र में हल्की से तेज बारिश हो सकती है। इसके अलावा गुजरात के पूर्वी क्षेत्रों, पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में भी बारिश होने की संभावना है। ओलावृष्टि और छिटपुट तूफान आने की संभावना भी जताई गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

उत्तर भारत में घना कोहरा बढ़ाएगा ठंड

मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है कि उत्तर भारत में घना कोहरा ठंड बढ़ाएगा। दिल्ली-NCR समेत जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में लोगों को कोल्ड वेव परेशान कर सकती है। उत्तर भारत में अगले 5 दिन शीत लहर और कोहरे का असर कम होने के आसार नहीं हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही घरों में रहने और सर्दी से बचाव करने को भी कहा है, क्योंकि मौसमी बीमारियां फैलने का खतरा है। दिल्ली में स्मॉग के चलते लोगों को सांस लेने में परेशानी हो सकती है। ऐसे में लोगों से अपील है कि वे घरों में रहे। बहुत ज्यादा जरूरी हो बाहर निकलना तो मास्क पहनकर ही जाएं।

विज्ञापन

आज दिल्ली-NCR में भी बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली-NCR में हल्की बारिश भी हो सकती है, जिससे तापमान और गिरेगा, क्योंकि इस इलाके में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ठंड के कारण फ्लाइटें और ट्रेनें अपने टाइमटेबल से देरी से चल रही है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना जताई गई है। हिमाचल प्रदेश में ऊना, सुंदरनगर, सोलन, कुल्लू, सिस्सु आदि शहरों में पारा माइनस में चल रहा है। जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में भी पारा माइनस में है। पंजाब और चंडीगढ़ में सोमवार को हल्की धूप खिली, लेकिन सर्द हवाओं ने परेशान किया। वहीं सोमवार को हरियाणा के अंबाला जिले का तापमान 4.9 डिग्री दर्ज किया गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ