शेख शाहजहां को हाई कोर्ट के बाद TMC से झटका, पार्टी ने लिया बड़ा फैसला

TMC Expelled Sheikh Shahjahan: संदेशखाली केस में गिरफ्तार हुए शेख शाहजहां को टीएमसी ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है। हाई कोर्ट में भी उसके वकील को फटकार लगाई गई। कोर्ट ने उसे जमानत देने से इनकार कर दिया। शेख शाहजहां से अब सीआईडी के अधिकारी पूछताछ करेंगे।

TMC Expelled Sheikh Shahjahan

Sheikh Shahjahan

विज्ञापन

TMC Expelled Sheikh Shahjahan: पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं के उत्पीड़न मामले के आरोपी शेख शाहजहां को हाई कोर्ट के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) से बड़ा झटका लगा है। टीएमसी ने शेख शाहजहां को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

डेरेक ओ’ब्रायन ने की पुष्टि

टीएमसी सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने पार्टी नेता शाहजहां शेख को छह साल के लिए निष्कासित करने का फैसला किया है। शेख शाहजहां पर संदेशखाली में लोगों की जमीन हड़पने और महिलाओं के यौन उत्पीड़न का आरोप है। संदेशखाली में शेख शाहजहां के घर जब ईडी अधिकारियों ने छापा मारा तो समर्थकों की भीड़ ने अधिकारियों की टीम पर हमला कर दिया था।

विज्ञापन

55 दिनों से फरार चल रहा था

संदेशखाली में हिंसक विरोध प्रदर्शन भी देखने को मिले थे। शेख शाहजहां  5 जनवरी से ही फरार चल रहा था। टीएमसी नेता पिछले 55 दिनों से फरार था। गुरुवार सुबह पश्चिम बंगाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद स्थानीय अदालत ने उसे 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

जमानत की मांग पर लगाई कड़ी फटकार 

इससे पहले हाई कोर्ट ने शेख शाहजहां को झटका देते हुए जमानत देने से इनकार कर दिया था। गुरुवार को शेख शाहजहां की जमानत की मांग को लेकर कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचे वकील को मुख्य न्यायाधीश ने कड़ी फटकार लगाई।

विज्ञापन

हाई कोर्ट ने सुनवाई करते हुए कहा कि उसे कस्टडी में ही रहने दो। हमें आरोपी से कोई सहानुभूति नहीं है। वहीं दूसरी ओर हाई कोर्ट में ईडी ने भी अपनी दलील पेश की। ईडी ने कहा कि शेख शाहजहां के पुलिस हिरासत में होने के कारण राशन भ्रष्टाचार मामले के कई सबूतों से छेड़छाड़ हो सकती है। ईडी का दावा है कि राशन वितरण मामले में करीब 10 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार हुआ है।

सीआईडी अधिकारी करेंगे पूछताछ

अब शेख शाहजहां से सीआईडी अधिकारी पूछताछ करेंगे। उसे 10 दिनों तक भवानी भवन में हिरासत में रखा जाएगा। आपको बता दें कि शेख शाहजहां को टीएमसी ने सस्पेंड कर दिया है। आपको बता दें कि संदेशखाली केस के बाद पश्चिम बंगाल की ममता सरकार विपक्ष के लगातार निशाने पर है। कहा जा रहा है कि जल्द ही पीएम मोदी भी संदेशखाली का दौरा कर सकते हैं।

विज्ञापन

पीएम मोदी महिला दिवस के मौके पर बंगाल का दौरा करेंगे। इसी वक्त वे संदेशखाली की पीड़ित महिलाओं से भी मुलाकात कर सकते हैं। शेख शाहजहां को जब गिरफ्तार किया गया तो महिलाओं ने जश्न मनाया। उन्होंने एक-दूसरे को रंग लगाया। इस दौरान उनके चेहरे पर मुस्कान नजर आई। आरोपी पर गंभीर अपराध की कई धाराएं लगाई गई हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ