Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के ठाणे में एक युवक के खिलाफ महिला ने आपत्तिजनक वीडियो और फोटो वायरल करने के आरोप लगाए हैं। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। 47 साल की महिला ने जिस 29 साल के युवक के खिलाफ आरोप लगाए हैं। वह महिला के साथ पहले लिव इन में रहता था। दोनों एक-दूसरे को प्यार करते थे। लेकिन अब महिला उसका साथ छोड़ चुकी है। वीडियो युवक ने कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए वायरल किया है। महिला को आरोपी ने जान से मार देने की धमकी भी दी है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी किरण बागराव शाहपुर का रहने वाला है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। युवक अपनी गर्लफ्रेंड के ब्रेकअप के बाद गुस्से में आ गया और उसने सभी वीडियो और फोटो वायरल कर दिए।
आरोपी ने नहाते हुए बनाया था वीडियो
महिला ने आरोप लगाया कि लिवइन रिलेशनशिप के दौरान आरोपी ने उसका नहाते हुए वीडियो बना लिया था। उसके गहने भी आरोपी के पास हैं। अब मैंने उसके साथ रहने से मना कर दिया है। आरोपी ने उसकी ज्वैलरी लौटाने से भी इनकार कर दिया है। आरोपी ने जो नहाते हुए वीडियो बनाया था, वह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कुछ फोटो भी आरोपी के पास थे, जो अब वायरल हो चुके हैं। आरोपी ने उसे मिलने के लिए बुलाया था। महिला ने बताया कि उसने आरोपी से मिलने से इनकार कर दिया है।
आरोपी ने उसे अंजाम भुगतने और हत्या की धमकी दी है। उसकी मुलाकात आरोपी से अगस्त 2022 में हुई थी। इस साल जनवरी में दोनों का ब्रेकअप हो गया। वे दोनों साथ में माछीवाड़ा और डोंबिवली में रह चुके हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। अभी आरोपी का सुराग नहीं लगा है। आरोपी पर गंभीर आईटी एक्ट के तहत धाराएं लगाई गई हैं।
संबंधित खबरें
'जनता डरने वाली नहीं...', मार्च के बाद राहुल गांधी ने जारी किया Video संदेश
7 hrs agoबैटमैन मास्क की क्या है कहानी? राहुल गांधी ने खरगे को भी पहनाया
7 hrs ago6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति
8 hrs agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
8 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
9 hrs agoCJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन
9 hrs agoEC की फाइलें, एजेंडा और मीटिंग मिनट्स…, SC से विपक्ष की क्या है मांगें?
10 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
11 hrs agoउम्र, एजुकेशन..., नेहा बोरा के बारे में Google पर क्या सर्च कर रहे लोग?
11 hrs ago'अराजकता फैला रहे हैं नेता प्रतिपक्ष', INDIA गठबंधन मार्च पर भड़की BJP
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines