आधार कार्ड-पैन कार्ड के लिए विदेशी महिलाओं से देह व्यापार, ठाणे में पकड़ा हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट

Thane High Profile Human Trafficking Racket: महाराष्ट्र में पुलिस ने हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। ठाणे शहर के होटल में यह रैकेट चलता था। पुलिस ने मौके से कई विदेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। विदेशी महिलाएं फर्जी दस्तावेजों के जरिए भारत आई थीं।

Human Trafficking Racket

ठाणे में देह व्यापार।

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के ठाणे में एक होटल में छापा मारकर पुलिस ने हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। यहां विदेशी महिलाओं से जिस्मफरोशी का धंधा करवाया जा रहा था। पुलिस ने मामले में यमन के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। यही शख्स फर्जी दस्तावेजों के जरिए थाईलैंड की महिलाओं को यहां लेकर आता था। फिर उनको लालच देकर जिस्मफरोशी का धंधा करवाया जाता था। जो महिलाएं गिरफ्तार की गई हैं, उनसे फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड मिले हैं।

विज्ञापन

आरोपी की पहचान 42 साल के बागदी अब्दुल्ला मुगेद साद के तौर पर हुई है। पुलिस को गुप्त सूचना रैकेट के बारे में मिली थी। जिसके बाद मानव तस्करी निरोधक प्रकोष्ठ (एएचटीसी) की एक टीम ने होटल में रेड कर 44 साल की थाई महिला को दबोच लिया। डीसीपी (क्राइम) शिवराज पाटिल ने बताया कि मौके से 3 थाई महिलाओं का रेस्क्यू भी टीम ने किया है। साद ने चारों महिलाओं के फर्जी दस्तावेज तैयार करवाए थे। जिसके बाद उनसे जिस्मफरोशी करवाई जा रही थी। चारों महिलाओं और आरोपी साद की वीजा अवधि खत्म हो चुकी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

इसके बाद भी ये लोग अवैध तौर पर भारत में रह रहे थे। पुलिस ने विदेशी नागरिक अधिनियम के तहत मामले की जांच शुरू कर दी है। इसी साल फरवरी में पुलिस ने ऐसे ही एक रैकेट को ठाणे में गिरफ्तार किया था। इस रैकेट में अधिकतर फिल्म एक्ट्रेसेज शामिल थीं। रैकेट को फिल्म प्रोडक्शन की आड़ में एक प्रोड्यूसर चला रहा था। बी ग्रेड फिल्मों की हीरोइनों को लालच देकर गंदा काम करवाया जाता था। ग्राहकों से मोटा पैसा वसूला जाता था। 55 साल के आरोपी सोलोमन रत्नमय्या नरकंथेलु को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। मौके से पुलिस ने चार महिलाओं का रेस्क्यू भी करवाया था। ये धंधा लंबे समय से चलाया जा रहा था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ