J&K: कश्मीरी पंडित राहुल भट को मारने वाला आतंकवादी ढेर, एनकाउंटर में मारे गए कुल तीन आतंकी

Jammu Kashmir, security forces, terrorists killed in Kupwara

सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया। -फाइल फोटो

विज्ञापन

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लतीफ राथर समेत लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के तीन आतंकवादी मारे गए। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कश्मीर विजय कुमार ने कहा, ‘लश्कर-ए-तैयबा के तीनों आतंकियों को मार गिराया। घटनास्थल से शव निकाले जा रहे हैं, शिनाख्त होना बाकी है। आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। हमारे लिए एक बड़ी सफलता।’

कश्मीर जोन पुलिस के अनुसार, लतीफ राहुल भट और अमरीन भट सहित कई नागरिकों की हत्याओं में शामिल था।

Advertisment

बता दें कि मई में आतंकवादियों ने बडगाम में राजस्व विभाग के एक कर्मचारी कश्मीरी पंडित राहुल भट पर हमला कर दिया, जिसमें उनकी मौत हो गई। घटना के बाद कश्मीरी पंडित समुदाय के लोग विरोध में सड़कों पर उतर आए। कश्मीरी पंडित राहुल भट पर हमले में शामिल दो आतंकवादी बाद में मुठभेड़ में मारे गए थे।

वहीं, कश्मीरी टीवी अभिनेता अमरीन भट की 26 मई को बडगाम के चदूरा इलाके में अज्ञात आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी।

विज्ञापन

इससे पहले रविवार को प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक ‘हाइब्रिड’ आतंकवादी को भारतीय सेना की 34 आरआर यूनिट ने बडगाम इलाके से गिरफ्तार किया था। एएनआई ने एक रिपोर्ट में कहा कि अधिकारियों ने उसके पास से 5 पिस्तौल, 5 मैगजीन, 50 राउंड और दो हथगोले सहित आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की।

 

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ