संसद में बजट सत्र चल रहा है। इसी बीच आज राज्य सभा से 37 सांसदों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इस मौके पर पीएम मोदी ने सांसदों के लिए विदाई भाषण भी दिया। राज्यसभा में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सदन में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होती है और प्रत्येक सदस्य की इसमें एक अनूठी भूमिका होती है। पीएम मोदी ने जब अठावले पर बयान दिया तो संसद में खूब ठहाके भी गूंजे।
पीएम मोदी ने कहा कि ऐसे क्षणों में, दलीय सीमाओं से ऊपर उठकर आपसी सम्मान की भावना उत्पन्न होती है। अपना कार्यकाल समाप्त होने के बाद सदन छोड़ रहे नेताओं से मैं कहना चाहता हूं कि राजनीति में कोई पूर्ण विराम नहीं होता।
बता दें कि डिप्टी चेयरमैन हरिवंश, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे समेत 59 सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल से जून के बीच खत्म हो रहा है। इसमें से 37 सदस्यों का कार्यकाल 18 मार्च को समाप्त हो रहा है।
यह भी पढ़ें: Explainer: आचार संहिता के दौरान चुनाव आयोग के पास होती हैं क्या-क्या शक्तियां? जानिए EC के
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि राजनीति और सार्वजनिक जीवन में रहने वाले लोग देश की सेवा करने के जुनून के कारण न तो थकते हैं और न ही सेवानिवृत्त होते हैं। खरगे ने कहा कि इस उमर में हमको ये सर्टिफिकेट तो मत दो कि मीनिंगलेस बोलता है। नियमों को फिर से देखने की जरूरत है।
इसके अलावा पीएम मोदी ने कहा कि एच डी देवेगौड़ा, मल्लिकार्जुन खरगे, शरद पवार ऐसे वरिष्ठ नेता हैं जिन्होंने अपने जीवन का आधे से अधिक समय संसदीय कार्यों में व्यतीत किया है। नव निर्वाचित सांसदों को उनसे सीखना चाहिए।
राज्यसभा में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कभी-कभी सुनने में आता था कि सदन में हास्य और व्यंग्य के लिए बहुत अवसर हैं। आजकल शायद यह धीरे-धीरे कम हो रहा है। लेकिन हमारे अठावले जी सदाबहार हैं। अठावले जी हमें छोड़कर जा रहे हैं, लेकिन यहां किसी को भी उनकी कमी महसूस नहीं होगी। मुझे पूरा विश्वास है कि वे भरपूर मात्रा में व्यंग्य और हास्य प्रस्तुत करते रहेंगे।
यह भी पढ़ें: राज्यसभा में NDA की ‘बल्ले-बल्ले’, विपक्ष की ताकत हुई कम; जानिए- मॉनसून सत्र से पहले कै
संबंधित खबरें
'हवाई सफर मत करें', एयर फेयर में बढ़ोतरी पर SC की दो टूक; तुरंत सुनवाई नहीं
20 mins agoसुप्रीम कोर्ट ने दी ग्रीन पटाखे फोड़ने की इजाजत, दिवाली के मौके पर मंजूरी
29 mins agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
49 mins agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
56 mins agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
1 hr agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
1 hr agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
2 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
3 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
4 hrs agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines