तेलंगाना के मोइनाबाद में निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम में धमाके से गिरी दीवारें, 2 की मौत और 10 घायल

Telangana Stadium Collapse: तेलंगाना में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। स्टेडियम के अंदर बन रहा इंडोर स्टेडियम में अचानक धमाका हुआ, जिससे दीवारें गिर गई और मलबे के नीचे मजदूर दब गए।

image - 2023-11-20T160336.046

Telangana Stadium Collapse: तेलंगाना से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां रंगा रेड्डी जिले के मोइनाबाद गांव में सोमवार को एक निर्माणाधीन इनडोर स्टेडियम में ब्लास्ट हो गया है। इस हादसे में मौके पर काम कर 2 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई है, वहीं 10 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है।

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस राहत-बचाव की टीम के साथ पहुंची। घटनास्थल टीम का रेस्क्यू ऑपरेशम जारी है।

https://twitter.com/NewsMeter_In/status/1726531075525206278?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1726531075525206278%7Ctwgr%5E5a7a12e31998345f0093d984c7f2256200715f96%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.latestly.com%2Fsocially%2Findia%2Finformation%2Ftelangana-stadium-collapse-three-killed-10-injured-after-under-construction-indoor-stadium-collapses-in-moinabad-watch-videos-5574416.html

मलबे से एक का शव बरामद

राजेंद्रनगर के डीसीपी जगदेश्वर रेड्डी ने बताया कि “एक निर्माणाधीन निजी इनडोर स्टेडियम के गिरने से 2 की मौत हो गई, लगभग 10 घायल हो गए। एक शव बरामद कर लिया गया है। अधिकारी मलबे से बाकी के शव निकालने की कोशिश कर रहे हैं। घायल मजदूरों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खबर को अपडेट किया जा रहा हैं…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ