Telangana: रेवंत रेड्डी आज लेंगे सीएम पद की शपथ, सोनिया-राहुल पहुंचे हैदराबाद, ये दिग्गज भी बनेंगे गवाह

कांग्रेस आलाकमान ने रेवंत रेड्डी को तेलंगाना की कमान सौंप दी है। रेवंत रेड्डी आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

Revanth-Reddy

Telangana New CM Revanth Reddy oath Ceremony : देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। तीन राज्य मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तो तेलंगाना में कांग्रेस और मिजोरम में जेडपीएम को जीत मिली है। बीजेपी हाईकमान की ओर से अभी तक तीनों राज्यों के लिए सीएम के नाम का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन कांग्रेस आलाकमान ने रेवंत रेड्डी को तेलंगाना की कमान सौंप दी है। रेवंत रेड्डी आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

विज्ञापन

तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिला है। पहली बार इस राज्य में 64 सीटों पर जीत दर्ज कर कांग्रेस अपनी सरकार बना रही है, जबकि केसीआर की पार्टी बीआरएस को 39 सीटें और भाजपा को 8 सीटें मिली हैं। कांग्रेस हाईकमान ने बुधवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री पद के लिए रेवंत रेड्डी के नाम की घोषणा की। हैदराबाद के एलबी स्टेडियम में तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन आज दोपहर 1.04 बजे रेवंत रेड्डी को मुख्यमंत्री रपद की शपथ दिलाएंगी।

विज्ञापन

News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ
News 24 whatsapp channel

विज्ञापन

शपथ ग्रहण समारोह में ये दिग्गज होंगे शामिल

रेवंत रड्डी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी सांसद राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा हैदराबादा पहुंच गए हैं। वहीं, हैदराबाद पहुंचे कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि तेलंगाना में कांग्रेस की जीत पार्टी की नीतियों की जीत है। यह सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और खड़गे की जीत है। यह रेवंत रेड्डी के संघर्ष की जीत है।  वहीं, सीपीआई महासचिव डी राजा, कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार भी शिरकत करेंगे। इसके साथ कई और भी दिग्गज नेता भी इस समारोह के गवाह बन सकते हैं। तेलंगाना पुलिस ने शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

ये बन सकते हैं डिप्टी सीएम

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कांग्रेस के निर्वाचित विधायक मल्लू भट्टी विक्रमार्क को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। वे भी रेवंत रेड्डी के साथ उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कर सकते हैं। आपको बता दें कि वे पिछली विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ