---विज्ञापन---

देश angle-right

Telangana assembly election 2023: तेलंगाना में आखिर क्यों पिछड़ गई BRS? जानें कांग्रेस के लगातार मजबूत होने की कहानी..

Telangana assembly election 2023

---विज्ञापन---

Telangana assembly election 2023: तेलंगाना विधानसभा चुनावों में चौंकाने वाले रुझान सामने आ रहे हैं। यहां लगातार सुबह से कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है। जबकि 9 सालों से सत्ता में काबिज बीआरएस का किला ढहता दिख रहा। यहां कांग्रेस के बढ़ते कद और बीआरएस के खिसकते वोट बैंक के चुनावी विश्लेषक अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं। आपको बता दें कि तेलंगाना में कुल 119 विधानसभा सीटें हैं।

ये भी पढ़ें-देखें 119 सीटों के नतीजे, किस सीट से कौन जीता कौन हारा?

---विज्ञापन---

के.चन्‍द्रशेखर का कद घटने के कई कारण

राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो तेलंगाना में बीआरएस सुप्रीमो के. चन्‍द्रशेखर का कद घटने के कई कारण हैं। विश्लेषकों का कहना है कि लगातार सत्ता में काबिज होने के बावजूद प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों की सैलरी समय पर नहीं दी जा रही है। सैलरी लोगों के अकाउंट में 18 से 20 तारीख तक डाली जा रही है। इसके अलावा प्रदेश के युवा बेरोजगारी से परेशान है।

भ्रष्टाचार से लोग परेशान 

इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग में भ्रष्टाचार हो रहा है। अगर किसी परिवार में पति व पत्नी दोनों सरकारी नौकरी पर हैं तो उनका अलग-अलग जिलों में ट्रांसफर किया जा रहा है। सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार फैला हुआ है, जिससे लोग परेशान हैं। ताजा रुझानों के अनुसार यहां कांग्रेस 76 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, बीआरएस 34 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। जबकि 6 सीटों पर बीजेपी और अन्य पार्टियां तीन सीटों पर आगे है।

---विज्ञापन---

पेपर लीक से बढ़ी बेरोजगारी 

ओपिनियन पोल में तेलंगाना के लोग सरकारी नौकरियों के पेपर लीक होने से नाराज दिखे थे। युवाओं का कहना था कि लगातार पेपर लीक होने से परीक्षा रद्द हो जाती हैं। जिससे रोजगार मिलने में देरी हो रही है। कई बार इन्हीं कारणों से उम्र बीत जाती है और युवाओं को सरकारी नौकरी नहीं मिलती। वहीं, चुनावी माहौल में युवाओं ने यह भी शिकायत की थी कि राज्य लोक सेवा आयोग का नोटिफिकेशन ठीक से नहीं पता चलता है। अधिकारी व नेता अपने नाते-रिश्तेदारों को चुपचाप नौकरी पर रख लेते हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Dec 03, 2023 11:28 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola