---विज्ञापन---

बेंगलुरु में भगदड़ मामले में दर्ज हुई FIR, RCB समेत इन लोगों पर दर्ज हुआ केस

बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB की विक्ट्री परेड के दौरान भगदड़ मच गई। पुलिस ने RCB, केएससीए और आयोजकों पर FIR दर्ज की है। FIR में गैर इरादतन हत्या जैसी गंभीर धाराएं लगाई गई हैं।

बेंगलुरु के चेन्नास्वामी स्टेडियम में हुई भगदड़ मामले में FIR दर्ज हो गई है। RCB और आयोजकों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है और उन पर केस दर्ज किया गया है। इस FIR में गैर इरादतन हत्या जैसे आरोप भी लगाए गये हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेंगलुरु पुलिस ने आरसीबी फ्रेंचाइजी, डीएनए एंटरटेनमेंट, केएससीए और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल में जीत दर्ज की थी, जिसके बाद विक्ट्री परेड का आयोजन किया गया था। यह आयोजन चेन्नास्वामी स्टेडियम में किया गया था। FIR में कहा गया है कि बिना अनुमति के ही केएससीए, डीएनए नेटवर्क्स और आरसीबी फ्रेंचाइजी ने कार्यक्रम आयोजित किया, जो नियमों का सीधा उल्लंघन था। पुलिस की पूर्व चेतावनियों के बावजूद, आयोजकों ने न तो पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए, न ही भीड़ नियंत्रण की कोई ठोस व्यवस्था की।

---विज्ञापन---

इसके साथ यह बी कहा गया कि आरसीबी के आधिकारिक सोशल मीडिया खातों से बार-बार यह प्रचार किया गया कि स्टेडियम गेट पर मुफ्त पास उपलब्ध हैं, जिससे भीड़ और अधिक बढ़ती गई। पुलिस बल ने अपने सभी उपलब्ध संसाधनों की तैनाती कर स्थिति को संभाला,  जिससे एक और बड़ी त्रासदी टलने में मदद मिली।

क्या बोले कर्नाटक के मंत्री?

बेंगलुरु भगदड़ पर कर्नाटक के मंत्री एच.के. पाटिल ने कहा कि घटना के बाद सीएम गंभीर थे, उन्हें दुख हुआ। वह यह जानने के लिए बहुत गंभीर थे कि चूक कैसे हुई? इस सब पर चर्चा हुई और इसे बहुत गंभीरता से लिया जाएगा। अभी सीएम वरिष्ठ मंत्रियों और गृह मंत्री, उपमुख्यमंत्री के साथ विशेष बैठक कर रहे हैं और बहुत जल्द कोई निर्णय लिया जाएगा।”

---विज्ञापन---

उन्होंने यह भी कहा, “सीआईडी ​​जांच सरकार का अभी तक कोई चर्चा नहीं है। लेकिन मैं आपको बता दूं, सरकार सच्चाई का पता लगाने और किसी भी संस्था या किसी व्यक्ति द्वारा चूक होने पर उचित कार्रवाई करने के लिए बहुत गंभीर है।”

First published on: Jun 05, 2025 06:03 PM

End of Article
Sponsored Links by Taboola