LIVE आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज Aaj Ki Taaza Khabar, 06 जून 2025: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने 100 दिन के काम का रिपोर्ट किया जारी, बिहार सरकार पर राहुल गांधी का हमला

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बिहार के दौरे पर जाएंगे। वे नालंदा में ओबीसी-ईबीसी सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सीएम नीतीश कुमार नालंदा से आते हैं। दिनभर की बड़ी खबरों के लिए बने रहे न्यूज24 के साथ…

Breaking News

LIVE Breaking News in Hindi

नमस्कार, खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की बड़ी खबर पीएम मोदी से जुड़ी है। पहलगाम हमले के बाद पीएम मोदी पहली बार जम्मू-कश्मीर के दौरे पर रहेंगे। वे आज चिनाब और अंजी रेल ब्रिज का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही पीएम कटरा में 46 हजार करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास कर राष्ट्र को समर्पित करेंगे। वहीं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बिहार के दौरे पर जाएंगे। वे नालंदा में ओबीसी-ईबीसी सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सीएम नीतीश कुमार भी नालंदा से आते हैं। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी अगले सप्ताह दिल्ली के दौरे पर रहेंगी जहां पर वे पीएम मोदी से मुलाकात करेंगी। दिनभर की बड़ी खबरों के लिए बने रहे न्यूज24 के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय

RCB, DNA इवेंट मैनेजमेंट कम्पनी और KSCA के खिलाफ तीसरी FIR फर्ज

RCB, DNA इवेंट मैनेजमेंट कम्पनी और KSCA के खिलाफ तीसरी FIR दर्ज हुई है। वेणु नाम के 21 साल का युवक जो भगदड़ में घायल हुआ था, उसकी शिकायत पर ये FIR दर्ज की गई है।

नक्सल प्रभावित कावंडे गांव पहुंचे सीएम फडणवीस, नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने छत्तीसगढ़ सीमा पर सुदूर नक्सल प्रभावित कावंडे गांव का दौरा किया। इस दौरान 12 कुख्यात नक्सलियों ने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया। मुख्यमंत्री ने पुनर्वासित नक्सलियों के सामूहिक विवाह समारोह में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने सी-60 कमांडो को सम्मानित किया और जवानों को एके-103 राइफलें और पिस्तौल सौंपी। उनकी मौजूदगी में बुलेटप्रूफ सहित 19 वाहन पुलिस बेड़े में शामिल किए गए। इसके साथ ही उन्होंने ड्रोन के माध्यम से कोरमा स्ट्रीम पर अंतर-राज्यीय पुल निर्माण की समीक्षा की।

भारत के दौरे पर आएंगे ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी

ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी भारत दौरे पर आने वाले हैं। रविवार को वह दो दिनों के भारत दौरे के लिए नई दिल्ली पहुंचेंगे। बता दें कि कुछ दिन पहले ही वह पाकिस्तान के इस्लामाबाद भी गए थे।

बेंगलुरु भगदड़ मामले में गिरफ्तार चारों आरोपियों को भेजा गया जेल

बेंगलुरु भगदड़ मामले में गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। अदालत ने इन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में 3 इवेंट मैनेजमेंट कंपनी DNA के हैं और एक RCB से है।

बिहार में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने सरकार पर हमला बोला

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि बिहार का पुराना डेफिनिशन, सत्य, न्याय और अहिंसा की जमीन है और नया डेफिनिशन – क्राइम कैपिटल ऑफ इंडिया – बिहार है। उन्होंने कहा कि बिहार का मतलब है सत्य, न्याय और अहिंसा का इफेक्ट और आज यह सब भूल गए। आपकी सरकार यह सब भूल गई और बिहार को क्राइम कैपिटल बना दिया।

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने 100 दिन के काम का रिपोर्ट किया जारी

'हमें बहुत समय दिया', विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मिलकर बोलीं सुप्रिया सुले

बेंगलुरु भगदड़ मामले में हिरासत में लिए गए लोगों कोर्ट में किया गया पेश

जेल से बाहर निकलीं शर्मिष्ठा पनोली, सामने आई पहली तस्वीर

लॉ स्टूडेंट शर्मिष्ठा पनोली को अलीपुर महिला सुधार गृह से रिहा कर दिया गया है। कल ही उन्हें कलकत्ता हाई कोर्ट से अंतरिम जमानत मिली थी।

भड़काऊ वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने के बाद कोलकाता पुलिस ने उन्हें गुरुग्राम से गिरफ्तार किया था।

watch | Kolkata , West Bengal | Law student Sharmistha Panoli released from Alipore Women's Correctional Home. She got an Interim Bail from the Calcutta High Court yesterday.

She was arrested from Gurugram by Kolkata Police for allegedly hurting religious sentiments through her… pic.twitter.com/6kh8mbNkuc
— ANI (@ANI) June 6, 2025

कर्नाटक सीएम के राजनीतिक सचिव को पद से हटाया गया

राज्य सरकार की अधिसूचना के अनुसार, के. गोविंदराज को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के राजनीतिक सचिव के पद से तत्काल प्रभाव से मुक्त कर दिया गया है।

बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में बने राहत शिविर का दौरा करने पहुंचे असम सीएम

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बाढ़ प्रभावित श्रीभूमि जिले में एक राहत शिविर का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया।

Aaj Ki Taaza Khabar: चिनाब ब्रिज उद्घाटन पर क्या बोले एलजी मनोज सिन्हा?

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि मुझे लगता है कि 'कश्मीर से कन्याकुमारी' अब सिर्फ एक नारा नहीं रह गया है। अभी कुछ समय पहले ही प्रधानमंत्री ने कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर इसे हकीकत में बदल दिया है। देश के दो कोनों को एक करके उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को भी साकार किया है। उन्होंने इस रेलवे लाइन से जुड़े शहरों में लाखों भारतीयों के दिलों की धड़कन को भी जोड़ा है।

Aaj Ki Taaza Khabar: जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला से बात करते पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कटरा से श्रीनगर तक पहली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद कटरा में एक कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से बातचीत की।

Breaking News:राहुल गांधी दशरथ मांझी मेमोरियल पहुंचे

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दशरथ मांझी के परिवार के साथ गया में दशरथ मांझी स्मारक का दौरा किया।

Breaking News: राजकोट-भावनगर रोड पर पुल से नीचे गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत

राजकोट-भावनगर रोड पर महिका गांव के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, एक बोलेरो कार पुल से नीचे गिर गई। इस हादसे में मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। मृतकों की पहचान की जा रही है।

Bihar Breaking News: बिहार के गया पहुंचे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बिहार के गया पहुंचे हैं। वे आज ओबीसी-ईबीसी सम्मेल को संबोधित करेंगे। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार, एनएसयूआई अध्यक्ष कन्हैया कुमार और बिहार कांग्रेस के प्रभारी मौजूद रहेंगे।

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता को नया घर हुआ अलॉट

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता नया घर मिल गया है। सीएम रेखा गुप्ता को राजनिवास मार्ग में बंगला नंबर 1/8 और 2/8 अलॉट हुआ है। जबकि 3/8 नंबर बंगला रविंद्र इंद्रराज को अलोटेड है वहीं 4/8 नंबर बंगला डिप्टी स्पीकर मोहन सिंह बिष्ट को अलोटेड है।

Operation Sindoor: रविशंकर प्रसाद की अगुवाई वाला प्रतिनिधमंडल जर्मनी पहुंचा

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारतीय प्रतिनिधिमंडल 5 से 7 जून के बीच जर्मनी के दौरे पर रहेगा। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल जर्मन संसद और विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलेगा। इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल जर्मनी में भारतीय समुदाय के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेगा।

Braking Latest News in Hindi: चिनाब ब्रिज सभी की सामूहिक उपलब्धि- जयराम रमेश

जम्मू-कश्मीर में आज प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चेनाब पुल का उद्घाटन किए जाने पर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा, प्रधानमंत्री शासन में निरंतरता को कभी स्वीकार नहीं करते क्योंकि वे हमेशा आत्म-प्रशंसा और आत्म-प्रचार की तलाश में रहते हैं। ब्रह्मोस मिसाइल भी शासन में निरंतरता का एक उदाहरण है। उदमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेलवे परियोजना को मार्च 1995 में मंजूरी दी गई थी जब पीवी नरसिम्हा राव प्रधानमंत्री थे। मार्च 2002 में, अटल बिहारी वाजपेयी ने इसे राष्ट्रीय परियोजना घोषित किया जब वे प्रधानमंत्री थे।

Aaj Ki Taaza Khabar: पीएम मोदी आज करेंगे अंजी केबल ब्रिज का उद्घाटन

PM नरेंद्र मोदी आज जम्मू-कश्मीर में भारत के पहले केबल-स्टेड रेल ब्रिज अंजी पुल का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री आज दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज चेनाब पुल का भी उद्घाटन करेंगे।

Breaking News: जीतन राम मांझी ने केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।

Breaking News: आरबीआई ने घटाई ब्याज दरें

आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि एमपीसी ने रेपो रेट को .50 से घटाकर 5.5 करने का फैसला किया है।

Up Latest News: सीएम योगी ने लगाया जनता दरबार

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं।

Breaking News: चिनाब ब्रिज का उद्घाटन करेंगे PM मोदी

रियासी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज का उद्घाटन करेंगे। वीडियो चिनाब ब्रिज से है।

मीठी नदी घोटाला मामले में ईडी की छापेमारी

मुंबई की मीठी नदी घोटाला मामले में आज ईडी ने मुंबई की विभिन्न जगहों पर छापेमारी की। मुंबई पुलिस की ईओडब्ल्यू में दर्ज किए गए मामले के आधार पर ईडी ने यह कार्रवाई की है। अब तक र्इ्रडी ने ठेका प्राप्त करने वाली कंपनी से जुड़े लोगों के बयान लिए हैं।

हरिद्वार में निर्जला एकादशी पर श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान और पूजा-अर्चना की

हरिद्वार में निर्जला एकादशी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने हर की पौड़ी पर पवित्र स्नान और पूजा-अर्चना की।

UP Breaking News: अयोध्या में निर्जला एकादशी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़

अयोध्या में निर्जला एकादशी के अवसर पर श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

पंचकूला में मॉल के बाहर फायरिंग

हरियाणा के पंचकूला में मॉल के बाहर गोलीबारी की घटना में एक की मौत हो गई और एक घायल हो गया।

पीएम मोदी का जम्मू-कश्मीर दौरा आज

पीएम नरेंद्र मोदी पहलगाम हमले के बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे। इस दौरान वे कटरा में 46 हजार करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास कर राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसमें श्रीनगर-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन भी शामिल है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ