हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

विपक्ष पर काले टीके वाले तंज से लेकर 2023 के शुरुआती 75 दिनों की उपलब्धियों तक... पीएम मोदी ने क्या-क्या कहा? जानें

विज्ञापन

PM Modi Speech: ‘जब देश आत्मविश्वास से भरा हो, संकल्प से भरा हो, दुनिया के विद्वान भी भारत को लेकर आशावान हों, तब भारत को नीचा दिखाने की बातें और भारत का मनोबल तोड़ने की बातें काले टीके की तरह है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में ये बातें कहीं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज दुनिया के बड़े-बड़े अर्थशास्त्री, विश्लेषक, चिंतक कह रहे हैं कि 𝐈𝐭 𝐢𝐬 𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚’𝐬 𝐦𝐨𝐦𝐞𝐧𝐭. मैंने 20 महीने पहले लालकिले से कहा था- यही समय है, सही समय है। तब भी भावना यही थी- 𝐓𝐡𝐢𝐬 𝐢𝐬 𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚’𝐬 𝐌𝐨𝐦𝐞𝐧𝐭. उन्होंने कहा कि विश्व आज इस बात को महसूस कर रहा है कि भारत के आइडियाज और सामर्थ्य Global Good के लिए हैं, इसलिए आज विश्व कह रहा है- 𝐓𝐡𝐢𝐬 𝐢𝐬 𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚’𝐬 𝐌𝐨𝐦𝐞𝐧𝐭.

पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत को लेकर एक विश्वास से भरी हुई है। आज भारत दुनिया में सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है। आज भारत दुनिया में नंबर वन स्मार्टफोन डेटा कंज्यूमर है। आज भारत, ग्लोबल फिनटेक adoption rate में नंबर वन है। आज भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल मैन्युफैक्चरर है। आज भारत में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्ट-अप इकोसिस्टम है।

विज्ञापन

पीएम मोदी बोले- पहले हेडलाइंस होती थीं…

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पहले टीवी और अखबार की हेडलाइंस होती थी- इस सेक्टर में इतने लाख करोड़ रुपए का घोटाला, भ्रष्टाचार के विरूध जनता सड़कों पर उतरी। आज हेडलाइंस होती हैं- भ्रष्टाचार के मामलों में एक्शन के कारण भयभीत भ्रष्टाचारी लामबंद हुए, सड़कों पर उतरे। पीएम मोदी ने कहा कि पहले शहरों में बम ब्लास्ट की हेडलाइंस होती थी, नक्सली वारदातों की हेडलाइंस होती थीं और आज शांति और समृद्धि की खबरें ज्यादा होती हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत जो कुछ हासिल कर रहा है, उसके पीछे हमारी डेमोक्रेसी की ताकत है, हमारे संस्थानों की शक्ति है। दुनिया आज देख रही है कि आज भारत में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार, निर्णायक फैसले ले रही है। वैश्विक संकट के बीच आज भारत का अर्थतंत्र मजबूत है। आज पूरी दुनिया भारत को लेकर एक विश्वास से भरी हुई है। आज भारत दुनिया में सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सिर्फ सरकार और सत्ता के माध्यम से समस्याओं का समाधान खोजने का रास्ता बहुत ही सीमित परिणाम देता है, लेकिन जब 130 करोड़ देशवासियों का सामर्थ्य जुटता है, जब सबका प्रयास लगता है, तो फिर देश के सामने कोई भी समस्या टिक नहीं पाती।

कार्यक्रम में पीएम मोदी के बड़े बयान

  • भ्रष्टाचारियों पर एक्शन- पहले लाखों-करोड़ों के घोटाले हेडलाइंस बनते थे। बम ब्लास्ट, नक्सली वारदात हेडलाइंस बनती थीं। उन्होंने कहा कि मीडिया ने पहले घोटाले दिखाकर TRP बटोरी, अब भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई दिखाकर TRP बढ़ा रही है।
  • कहीं शुभ हो तो काला टीका लगाने की परंपरा है। देश में शुभ हो रहा है तो कुछ लोगों ने काला टीका लगाने का जिम्मा उठाया है।
  • ये भारत का समय है- महामारी और युद्ध की हालात में हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं। भारत के सामने अलग और बड़ी चुनौतियां हैं। दुनिया कह रहा है कि It Is India’s Moment. 20 महीने पहले जो मैंने लाल किले से कहा, वो आज पूरी दुनिया कह रही है। पूरी दुनिया भारत को लेकर विश्वास से भरी हुई है और हम इसके साक्षी हैं।
  • 75 दिन में बड़े बदलाव- इंडिया मूमेंट की खासियत प्रॉमिस के साथ परफॉर्मेंस है। साल 2023 के 75 दिनों में शिवमोग्गा एयरपोर्ट बना। मात्र 75 दिनों में वाराणसी से सबसे बड़ा रिवर क्रूज चला। 75 दिनों में IIT धारवाड़ कैंपस का उद्घाटन हुआ। 75 दिनों में भारत में ई-संजीवनी की शुरुआत हुई। 75 दिनों में 100 फीसदी रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन। देश को 2 ऑस्कर अवॉर्ड मिले।
  • 75 दिनों में तुर्किए में ऑपरेशन दोस्त चला, जी-20 की कई बैठकें हुईं। मुंबई मेट्रो का अगला फेज शुरू हुआ तो बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन हुआ। ई-20 फ्यू, हेलिकॉप्टर फैक्ट्री, सबसे बड़ा एविएशन ऑर्डर। 2023 के शुरुआती 75 दिनों में जो हुआ, वहीं इंडिया मोमेंट है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola