---विज्ञापन---

देश

Tamilnadu Election Results 2026: TVK की आंधी में उड़े दिग्गज, स्टालिन, नेहरू पिछड़े; जानिए नामचीन नेताओं का हाल

Tamilnadu Assembly Election Results 2026: तमिलनाडु चुनाव 2026 के रुझानों में TVK ने बड़ा उलटफेर कर द्रविड़ पार्टियों को चौंका दिया. DMK पिछड़ती दिख रही है, AIADMK भी सीमित बढ़त में रही, कई दिग्गजों की सियासत डगमगाई. आइए जानते हैं, आज चुनाव परिणाम के रुझानों में में तमिलनाडु के दिग्गजों का हाल क्या है?

Author
Edited By : Shyamnandan Updated: May 4, 2026 16:42
Tamilnadu-Assembly-Election-Results

Tamilnadu Assembly Election Results 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के रुझानों ने सारे राजनीतिक अनुमानों को पलट दिया. अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) ने अपने पहले ही विधानसभा चुनाव में प्रदेश की द्रविड़ पार्टियों की जड़ें हिला दीं. 234 सीटों वाली विधानसभा में मतगणना के रुझानों में TVK ने 100 से अधिक सीटों पर बढ़त बना ली थी, जबकि सत्ताधारी DMK महज 40-45 सीटों पर सिमटती दिखी. मुख्य विपक्षी AIADMK लगभग 60 सीटों पर आगे रही. लेकिन असली कहानी तो उन दिग्गज नेताओं की है, जिनकी सियासी जमीन खिसकती दिखाई दी.

मुख्यमंत्री स्टालिन की कोलाथुर सीट पर बड़ा उलटफेर

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के लिए यह चुनाव किसी सदमे से कम नहीं रहा. कोलाथुर जैसी सुरक्षित समझी जाने वाली अपनी ही सीट पर वह TVK उम्मीदवार वीएस बाबू से लगातार पिछड़ते रहे. आंकड़ों के मुताबिक, सातवें दौर की गिनती के बाद TVK के वीएस बाबू उनसे 5,454 वोटों से आगे चल रहे थे. दोपहर 12:30 बजे तक यह अंतर 7,000 से अधिक का हो चुका था. यह वही कोलाथुर सीट है जहां से स्टालिन 2011 से लगातार जीतते आ रहे थे.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: एग्जिट पोल vs रिजल्ट: कहां सच हुई भविष्यवाणी, कहां-कहां उलटफेर? जानें 5 राज्यों का चुनावी गणित

KN नेहरू और उदयनिधि का संघर्ष

डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन चेपॉक-थिरुवल्लीकेनी सीट पर किसी तरह बढ़त बनाए रखने में सफल रहे. शुरुआती तीन राउंड में पिछड़ने के बाद वह चौथे राउंड में TVK के सेल्वम डी से महज 300 वोटों से आगे निकल पाए. वहीं, नगर प्रशासन मंत्री केएन नेहरू त्रिची वेस्ट सीट से TVK उम्मीदवार जी राममूर्ति से 1,141 वोटों से पिछड़ते दिखे.

---विज्ञापन---

विजय का जबरदस्त प्रदर्शन

TVK प्रमुख विजय ने दोनों सीटों से शानदार बढ़त बनाई. तिरुचिरापल्ली ईस्ट में वह 5,286 वोटों से और पेरांबूर में 9,038 वोटों के बड़े अंतर से आगे रहे. उनकी पार्टी ने चेन्नई की सभी 16 सीटों पर बढ़त बना ली थी.

AIADMK और BJP का हाल

पूर्व मुख्यमंत्री एडप्पाडी के पलानीस्वामी अपनी पारंपरिक एडप्पाडी सीट से 21,155 वोटों के विशाल अंतर से आगे रहे. वहीं, DMK में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम बोडिनायकनूर से 2,933 वोटों से आगे चल रहे थे. BJP के कई दिग्गज अपनी-अपनी सीटों पर पिछड़ते नजर आए. प्रदेश अध्यक्ष नैनार नगेंद्रन सत्तूर सीट से DMK उम्मीदवार से 909 वोटों से पीछे रहे. केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन अवनाशी आरक्षित सीट से TVK प्रत्याशी से 2,080 वोटों से पिछड़ गए. पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन मायलापुर सीट से TVK उम्मीदवार से 9,296 वोटों के बड़े अंतर से पिछड़ती दिखीं.

यह भी पढ़ें: कितने पढ़े-लिखे हैं थलापति व‍िजय? जानें कैसा है उनका परिवार और क्या करते हैं उनके माता-पिता

DMDK का प्रदर्शन

DMDK प्रमुख प्रेमलता विजयकांत वृद्धाचलम सीट से TVK प्रत्याशी एस. विजय से 2,466 वोटों से आगे चल रही थीं. वहीं, विरुद्धनगर सीट पर DMDK के विजय प्रभाकरन के परिणाम पर नजदीकी मुकाबले के बीच अंतिम स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई थी.

नेतापार्टीविधानसभा सीटस्थिति (रुझान)
एमके स्टालिनडीएमकेकोलाथुरपिछड़ रहे हैं
उदयनिधि स्टालिनडीएमकेचेपॉक-थिरुवल्लीकेनीआगे चल रहे हैं
केएन नेहरूडीएमकेत्रिची वेस्टपिछड़ रहे हैं
ओ. पन्नीरसेल्वमडीएमकेबोडिनायकनूरआगे चल रहे हैं
विजय थलपति (अभिनेता)टीवीकेतिरुचिरापल्ली ईस्टआगे चल रहे हैं
विजय थलपति (अभिनेता)टीवीकेपेरांबूरआगे चल रहे हैं
एडप्पाडी के पलानीस्वामीअन्नाद्रमुकएडप्पाडीआगे चल रहे हैं
नैनार नागेंद्रनभाजपासत्तूरपिछड़ रहे हैं
डॉ. तमिलिसाई सौंदराजनभाजपामायलापुरपिछड़ रही हैं
एल. मुरुगनभाजपाअवनाशी (आरक्षित)पिछड़ रहे हैं
प्रेमलता विजयकांतडीएमडीकेवृद्धाचलमआगे चल रही हैं
विजय प्रभाकरनडीएमडीकेविरुद्धनगरकड़ा मुकाबला

नोट: इस टेबल में दी गई सभी जानकारी मतगणना के दौरान विभिन्न मीडिया रिपोर्टों और चुनाव आयोग के आंकड़ों पर आधारित है. ये रुझान के समय की स्थिति है, अंतिम चुनाव परिणाम नहीं हैं.’

यह भी पढ़ें: Assembly Election Results 2026: बड़े नेताओं को लगा झटका, असम के मंत्री और बंगाल के इतने दिग्गज पीछे

First published on: May 04, 2026 04:39 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.