Assembly Election Results 2026: बड़े नेताओं को लगा झटका, असम के मंत्री और बंगाल के इतने दिग्गज पीछे

देश के पांच राज्यों में जारी मतगणना के बीच कई बड़े नेताओं और मंत्रियों को झटका लगा है. पश्चिम बंगाल और असम में कई दिग्गज अपनी सीटों पर पीछे चल रहे हैं, जिससे सियासी समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं.

Assembly Election Result 2026

Credit: Social Media

देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों में कई बड़े राजनीतिक चेहरों को बड़ा झटका लगता दिख रहा है. पश्चिम बंगाल से लेकर असम तक कई मंत्री और दिग्गज नेता अपनी-अपनी सीटों पर पीछे चल रहे हैं, जिससे राजनीतिक माहौल काफी गर्म हो गया है. सबसे ज्यादा चर्चा पश्चिम बंगाल की हो रही है, जहां सत्ता में रही तृणमूल कांग्रेस को शुरुआती रुझानों में पीछे दिखाई दे रही थी. पहले बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी आगे चल रहे थे और सीएम ममता बनर्जी पीछे. लेकिन छठे राउंड के बाद बाजी पलट गई और ममता बनर्जी ने शुभेंदु अधिकारी को 17 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे छोड़ दिया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

बंगाल में कितने मंत्री पीछे?

वहीं, बंगाल के बर्धमान जिले में आसनसोल दक्षिण सीट की अगर बात करें तो BJP की मौजूदा विधायक अग्निमित्रा पॉल ने लगातार बढ़त बनाई हुई है. वो दोपहर 1 बजे तक की गिनती के मुताबिक TMC के कैंडिडेट तापस बनर्जी को 24800 से ज्यादा वोटों से आगे हैं. पश्चिम बंगाल में करीब 13 मंत्री अपनी ही सीटों से पीछे चल रहे हैं. वहीं असम में भी कई बड़े नेताओं और मंत्रियों की सीटें खतरे में हैं. जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस के करीब 12 मंत्री अपनी-अपनी सीटों पर संघर्ष करते नजर आ रहे हैं. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और लोकसभा सांसद गौरव गोगोई अपनी जोरहाट विधानसभा सीट पर पीछे चल रहे हैं. बीजेपी के हितेंद्रनाथ गोस्वामी 19 हजार 600 से ज्यादा सीटों से आगे निकल गए हैं.

केरल में कौन पीछे?

शुरुआती रुझानों में केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन धर्मादम सीट पर पीछे चल रहे थे. लेकिन दिन बढ़ते-बढ़ते बाजी पलट गई और सीएम विजयन ने फिर से एक बार बढ़त बना ली. दोपहर 3 बजे के रुझानों के मुताबिक, उन्हें 74 हजार 400 से ज्यादा वोट मिले हैं. सीएम विजयन ने कांग्रेस के अब्दुल रशीद को 11,800 वोटों से पीछे छोड़ दिया. हालांकि केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने शुरुआती रुझानों में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. कांग्रेस गठबंधन 90 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रहा है. वहीं लेफ्ट गठबंधन करीब 40 सीटों पर आगे है. शुरुआती रुझान कांग्रेस के पक्ष में जाते दिख रहे हैं, कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस पार्टी कार्यालय में UDF की जीत का जश्न मनाया. हालांकि अभी पूरी तस्वीर गिनती पूरी होने पर ही साफ हो पाएगी.

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ