कितने पढ़े-लिखे हैं थलापति व‍िजय? जानें कैसा है उनका परिवार और क्या करते हैं उनके माता-पिता

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों में TVK के नेता जोसेफ विजय ने इतिहास रच दिया है. आइये जानते हैं कि कितने पढ़े-लिखे हैं वो और उनके माता-पिता क्या करते हैं.

Thalapathy Vijay education (1)

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों में ‘तमिलगा वेत्री कड़गम’ (TVK) के संस्थापक सी. जोसेफ विजय ने अपनी पहली ही चुनावी पारी में इतिहास रच दिया है. फिल्मों के ‘कमांडर’ रहे विजय ने अपनी रणनीतिक बढ़त से सबको चौंकाते हुए चेन्नई की पेरम्बूर और तिरुचिरापल्ली (पूर्व) दोनों सीटों पर जबरदस्त बढ़त बना ली है. दक्षिण भारतीय फिल्मों के यह ‘थलापति’ आज युवाओं के बीच सबसे लोकप्रिय चेहरा बनकर उभरे हैं जिनकी राजनीतिक एंट्री की चर्चा हर तरफ हो रही है.

विज्ञापन

थलपति व‍िजय स्कूली और कॉलेज की शिक्षा

विजय ने अपनी शुरुआती पढ़ाई चेन्नई के विरूगामबक्कम में स्थित फातिमा मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की थी. इसके बाद उन्होंने अपनी आगे की स्कूली शिक्षा बाललोक मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की. स्कूल खत्म करने के बाद उन्होंने चेन्नई के प्रतिष्ठित लोयोला कॉलेज में विजुअल कम्युनिकेशन में दाखिला लिया था. हालांकि फिल्मों में अभिनय की बढ़ती व्यस्तता और करियर के प्रति जुनून के कारण उन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी.

विज्ञापन

थलपति व‍िजय का समाज में योगदान

भले ही विजय की औपचारिक कॉलेज डिक्री अधूरी रह गई लेकिन सिनेमा और समाज में उनके योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जा सका. साल 2007 में डॉ. एमजीआर शैक्षिक और अनुसंधान संस्थान ने उन्हें मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया था. यह सम्मान उन्हें फिल्म उद्योग और समाज सेवा के क्षेत्र में उनके बेहतरीन कार्यों के लिए दिया गया था. आज वही डिक्री छोड़ने वाला छात्र तमिलनाडु की राजनीति का एक बड़ा और प्रभावशाली चेहरा बन चुका है.

विज्ञापन

कैसा है थलपति व‍िजय का परिवार?

विजय का जन्म एक ऐसे परिवार में हुआ था जिसका सिनेमाई दुनिया से बहुत ही गहरा और पुराना नाता रहा है. उनके पिता एस.ए. चंद्रशेखर तमिल फिल्म इंडस्ट्री के एक बेहद मशहूर और सफल फिल्म निर्देशक रहे हैं. उनकी मां शोभा चंद्रशेखर भी कला के क्षेत्र से जुड़ी हैं जो एक पार्श्व गायिका और कर्नाटक संगीतकार हैं. परिवार के इसी कलात्मक माहौल ने विजय के व्यक्तित्व और उनके शानदार फिल्मी करियर की मजबूत नींव रखी थी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ