Tamil Nadu Hooch Tragedies: जहरीली शराब से मृतकों की संख्या 22 पहुंची, NHRC ने DMK सरकार को किया नोटिस जारी

tamil nadu hooch tragedy, tamil nadu news, TN hooch tragedy, DMK
विज्ञापन

Tamil Nadu Hooch Tragedies: तमिलनाडु के विल्लुपुरम और चेंगलपट्टू जिलों में जहरीली शराब पीने से मंगलवार को चार और लोगों की मौत हो गई। मौतों का आंकड़ा बढ़कर अब 22 पहुंच गया है। पिछले सप्ताह वीकेंड पर अवैध शराब के सेवन से अब तक विल्लुपुरम जिले के मरक्कनम से 14 और चेंगलपट्टू जिले के मदुरंथकम से 8 लोगों की मौत हो चुकी है।

इस बीच, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने मंगलवार को तमिलनाडु में सत्तारूढ़ डीएमके सरकार और डीजीपी सिलेंद्र बाबू को दोहरी जहरीली शराब त्रासदियों को लेकर नोटिस जारी किया। आयोग ने एक बयान में राज्य सरकार से अवैध शराब की बिक्री और सेवन पर रोक लगाने को कहा है।

विज्ञापन

डीएमके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने लगाया ये आरोप

मामले को लेकर तमिलनाडु सरकार को विपक्षी नेताओं से भी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। तमिलनाडु भाजपा प्रमुख के अन्नामलाई ने डीएमके पर आरोपी अमावसाई को मुआवजा प्रदान करने का आरोप लगाया।

अन्नामलाई ने ट्विटर पर लिखा कि आरोपी अमावसई चेंगापट्टू अवैध शराब मामले में मुख्य आरोपी है और वह चेंगलपट्टू जिले के चिथमूर में एक डीएमके पदाधिकारी का भाई है। गिरफ्तारी के डर से अमावसाई ने अवैध शराब पीने का नाटक किया, जिसके कारण उसने अस्पताल में भर्ती कराया गया था और डीएमके सरकार ने अन्य पीड़ितों की तरह आरोपी अमावसाई को भी 50 हजार रुपये की सहायता राशि दी है।

विज्ञापन

इसके अलावा, तमिल मनीला कांग्रेस ने 20 मई को चेन्नई में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ एक अभियान चलाने का फैसला किया है। पार्टी ने नकली शराब की बिक्री की निंदा की और कहा कि वे 22 मई को एक राज्यव्यापी अभियान भी शुरू करेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ