Tamil Nadu: राज्यपाल ने जिन विधेयकों को नहीं दी मंजूरी, उसे विधानसभा ने फिर किया पारित
सीएम स्टालिन ने विधानसभा में राज्यपाल रवि पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिना किसी उचित कारण के विधेयकों को रोकना अस्वीकार्य है।
Edited By News24 हिंदी

Edited By News24 हिंदी

Tamil Nadu Govt Governor Row: तमिलनाडु में मुख्यमंत्री एमके स्टालिन (MK Stalin) और राज्यपाल आरएन रवि (Governor RN Ravi) के बीच टकराव जारी है। सरकार ने राज्यपाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में विधानसभा में 10 ऐसे विधेयकों को बहुमत से पारित किया गया है, जिन्हें राज्यपाल ने मंजूरी देने से मना करते हुए लौटा दिया था।
विधानसभा द्वारा पारित 10 विधेयकों में से दो-दो विधायक 2020 और 2023 में पारित किये गये थे, जबकि छह विधेयक पिछले साल पारित किए गए थे। इन विधेयकों का उद्देश्य राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को चांसलर के पद पर पदोन्नत करके राज्यपाल की शक्तियों को कम करना है।
सीएम स्टालिन ने विधानसभा में राज्यपाल रवि पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिना किसी उचित कारण के विधेयकों को रोकना अस्वीकार्य है। स्टालिन ने कहा कि राज्यपाल ने अपनी व्यक्तिगत सनक के कारण बिल को लौटा दिए। यह अलोकतांत्रिक और जनविरोधी है।
यह भी पढ़ें- Uttarkashi: सुरंग में फंसी 41 जिदंगियों को बचाने के लिए अब भगवान का सहारा! मंदिर बनाकर शुरू हुई पूजा
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर विधानसभा किसी विधेयक को दोबारा पारित करके राज्यपाल के पास भेजती है तो वह उसे मंजूरी देने से इनकार नहीं कर सकते। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि गैर-भाजपा शासित राज्यों को राज्यपाल के माध्यम से निशाना बनाया जा रहा है।
गौरतलब है कि राज्यपाल और सरकार के बीच टकराव का मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंच गया है। तमिलनाडु सरकार की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए 10 नवंबर को अदालत ने राज्य विधानसभा द्वारा पारित विधेयकों को मंजूरी देने में राज्यपाल के द्वारा देरी करने पर गंभीर चिंता व्यक्त की थी। शीर्ष अदालत ने मामले पर केंद्र से जवाब मांगा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: