'राज्यसभा के सभापति से मिलकर मांगिए माफी', सुप्रीम कोर्ट की AAP सासंद राघव चड्ढा को सलाह

Raghav Chadha Update: अदालत ने सदन में बाधा डालने के आरोप पर चड्ढा को राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ से बिना शर्त माफी मांगने को कहा है।

AAP MP Raghav Chadha

Raghav Chadha: सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा से कहा है कि वे राज्यसभा के सभापति जगदीप धखखड़ से मिलकर बिना शर्त माफी मांगें, जिसके बाद सभापति इस आधार पर विचार कर सकते हैं कि वे एक युवा सदस्य हैं। इस तरह उनके निलंबन को खत्म करने का रास्ता निकल सकता है। राघव चड्ढा के राज्यसभा से निलंबन को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट को बताया गया कि आज प्रिविलेज कमेटी की बैठक होनी है। कोर्ट को बताया गया कि राघव चड्ढा प्रतिष्ठित सदन के सबसे कम उम्र के सदस्य हैं और वे बिना शर्त माफी मांगने के लिए तैयार है।

विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट को बताया गया कि उनका सदन की गरिमा पर हमला करने का कोई इरादा नहीं था। कोर्ट को आश्वासन दिया गया कि राघव चड्ढा सभापति से मिलेंगे और बिना शर्त माफी मांगेंगे, जिस पर सदन के तथ्यों और परिस्थितियों की पृष्ठभूमि में सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। कोर्ट में मामले की अगली सुनवाई दीवाली के बाद होगी। बता दें कि अदालत ने सदन में बाधा डालने के आरोप पर चड्ढा को राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ से बिना शर्त माफी मांगने को कहा है।

विज्ञापन

क्या कहा सीजेआई ने

विज्ञापन

सांसद राघव चड्ढा के सदन से निलंबन के मामले में सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि आपने बिना शर्त माफी की बात कही थी और बेहतर होगा कि आप चेयरमैन से अप्वाइंटमेंट लेकर उनसे मिलें। गौरतलब है कि चड्ढा को मानसून सत्र के दौरान सदन से निलंबित कर दिया गया था। वहीं राघव चड्ढा के वकील ने कहा कि उन्हें माफी मांगने में कोई दिक्कत नहीं है। वकीलों ने कोर्ट को बताया कि उनका मकसद सदन की गरिमा को ठेस पहुंचाना नहीं था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ