Sandeshkhali Women Told Their Story : पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले में स्थित संदेशखाली की महिलाएं इस समय राज्य में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेताओं की ओर से किए गए कथित उत्पीड़न के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं। सोमवार को केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने इसे लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला। स्मृति ईरानी ने दावा किया कि संदेशखाली की कुछ महिलाओं ने बताया है कि टीएमसी के लोग घर में जाकर देखते थे कि कौन सी महिला सुंदर और कम उम्र की है। पतियों से कहा जाता था कि तुम पति जरूर हो लेकिन तुम्हारा कोई अधिकार नहीं है।
‘ममता बताएं कहां है शाहजहां शेख’
ईरानी ने आगे कहा कि जब तक टीएमसी के गुंडों का मन नहीं भरता था तब तक महिलाओं को छोड़ा नहीं जाता था। टीएमसी के गुंडे खास तौर पर शाहजहां शेख हिंदू परिवार में आकर महिलाओं को उठा ले जाते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री और टीएमसी की प्रमुख ममता बनर्जी से सवाल किया कि बताएं शाहजहां शेख कहां है। वह हिंदू नरसंहार पर सौदा कर सत्ता चला रही हैं लेकिन इस मामले पर कुछ नहीं कहती हैं। अगर कोई आवाज उठाता भी है तो उसका मुंह बंद करा देती हैं।
‘कब तक हिंदुओं की बलि चढ़ती रहेगी’
यहां की स्थिति को लेकर स्मृति ईरानी ने कहा कि बंगाल में कब तक राज्य प्रायोजित दुष्कर्म की घटनाएं होती रहेंगी। ममता बनर्जी हर बार यही कहती हैं कि इस बात में कोई तथ्य नहीं है। राज्यपाल ने इस पर अपनी टिप्पणी की है। लेकिन मुख्यमंत्री ममता ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की, इसके पीछे क्या कारण है? कब तक हिंदुओं की बलि चढ़ती रहेगी और हिंदू महिलाओं का बलात्कार होता रहेगा? ममता बनर्जी के पास कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी है और उन्हें इसे निभाना चाहिए।
ये भी पढ़ें: सुवेंदु अधिकारी समेत भाजपा के 6 नेता विधानसभा से सस्पेंड
ये भी पढ़ें: किस तरह खत्म हो पाएगा पाकिस्तान का राजनीतिक संकट?
ये भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव के लिए सात राज्यों के BJP प्रत्याशी घोषित
ये भी पढ़ें: ओवैसी ने लोकसभा में लगाए बाबरी मस्जिद जिंदाबाद के नारे
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
2 hrs agoLIVE: आज INDIA ब्लॉक का 'शक्ति' प्रदर्शन; 20 बाजार और 2.5 लाख दुकानें बंद
4 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
4 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
12 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
12 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
13 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
13 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
14 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
14 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines