Siddaramaiah Cabinet Expansion: सिद्धारमैया मंत्रिमंडल का जल्द हो सकता है विस्तार, जानें कब शपथ लेंगे 24 मंत्री

Siddaramaiah, Kalyana Karnataka Region Development Board, KKRDB, Priyank Kharge, Karnataka News, BJP Govt

Siddaramaiah And DK Shivakumar

विज्ञापन

Siddaramaiah Cabinet Expansion: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया सरकार में जल्द ही 24 और मंत्रियों को शामिल कराया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, 24 विधायकों को शनिवार को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। सूत्रों ने बताया कि दिल्ली में सिद्धारमैया, डीके शिवकुमार और पार्टी के सीनियर नेताओं के बीच हुई बैठक में नामों को अंतिम रूप दिया गया है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे।

बता दें कि 20 मई को सिद्धारमैया और कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे समेत आठ विधायकों ने भी 20 मई को मंत्री पद की शपथ ली थी। हालांकि, अब तक विभागों का कोई आवंटन नहीं किया गया है।

विज्ञापन

मंत्रियों को चुनना और विभागों का बंटवारा काफी मुश्किल काम

सूत्रों के मुताबिक, विभिन्न समुदायों को संतुलित करने और उनका प्रतिनिधित्व करने की आवश्यकता को देखते हुए मंत्रियों की सूची तैयार करना या विभागों का आवंटन करना कांग्रेस के लिए एक मुश्किल काम होगा। राज्य में राजनीतिक रूप से सबसे महत्वपूर्ण समुदाय लिंगायत ने कांग्रेस की जीत में अपने बड़े योगदान का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री पद के लिए दावा पेश किया था।

लिंगायत मुख्यमंत्री की गैर-मौजूदगी में ऐसी अटकलें लगाई जा रही है कि मंत्री पद का एक हिस्सा इसी समुदाय के विधायकों को मिलेगा। बता दें कि कांग्रेस ने इस महीने की शुरुआत में कर्नाटक में राज्य की 224 सीटों में से 135 सीटें जीतकर भारी जीत हासिल की थी। राज्य में शासन कर रही भाजपा ने 66 और एचडी कुमारस्वामी की जनता दल सेक्युलर ने 19 सीटें जीतीं।

विज्ञापन

कांग्रेस ने भी अपना वोट शेयर 2018 में 38.1 प्रतिशत से बढ़ाकर 42.9 प्रतिशत कर लिया था। अंतर जद (एस) के वोटों में आया, जो 18.3 से 13.3 प्रतिशत तक गिर गया। भाजपा ने 2018 से अपना 36 प्रतिशत वोट शेयर बनाए रखा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ