कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव होने से पहले सोनिया गांधी से मिले शशि थरूर, किया ट्वीट

tharurur

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की है। थरूर ने इस महीने खुद को पार्टी अध्यक्ष के पद के लिए दौड़ से बाहर करने से इनकार कर दिया था। हालांकि अभी ये साफ नहीं हुआ है कि दोनों के बीच ये मुलाकात किस वजह से हुई है।

विज्ञापन

केरल के तिरुवनंतपुरम के लोकसभा सांसद ने ट्वीट किया, ‘मैं खुश हूं … आगे जाकर’ और कांग्रेस की उदयपुर नवसंकल्प घोषणा को समर्थन देने का वादा किया, जो स्वतंत्र और निष्पक्ष आंतरिक चुनावों के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त करता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अधिसूचना 22 सितंबर को जारी की जाएगी और नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 से 30 सितंबर तक चलेगी. एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्टूबर को मतदान होगा और नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किये जाएंगे।

शशि थरूर जी-23 का हिस्सा हैं। नेताओं का एक समूह जिन्होंने चुनावी हार की एक श्रृंखला के बाद नेतृत्व और संरचनात्मक परिवर्तन के लिए दबाव डाला है। G-23 गांधी परिवार की भी आलोचना करता रहा है जिसने आंतरिक कलह को जन्म दिया है।

विज्ञापन

इसके पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने फिर से राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की अपनी बात दोहराई है। कांग्रेस की हुई अहम बैठक में राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने का सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया है। पार्टी के प्रवक्‍ता के अनुसार बैठक में मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि उनकी भावना यह है कि राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष बनकर पार्टी की कमान संभालें जिस पर प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने उनका समर्थन किया तथा उपस्थित सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने समर्थन में हाथ उठाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ