Republic Day 2024 security

Facial Recognition System: कैसे काम करता है और क्या होंगे फायदे, जो Republic Day परेड में हो रहा इस्तेमाल

Face Recognition System Republic Day Parade : परेड रूट पर NSG कमांडो और अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं। यहां एंटी ड्रोन प्रणाली और सीसीटीवी से नजर रखी जा रही है।

Face Recognition System Republic Day Parade : 75 वें गणतंत्र दिवस को लेकर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। इस बार कर्तव्य पथ पर फेस रिकग्निशन सिस्टम (FRC) से निगरानी की जा रही है। क्या आपको पता है कि यह सिस्टम काम कैसे करता है? इस सिस्टम के क्या फायदे हैं? दरअसल, यह सिस्टम चेहरे से किसी की पहचान करने का पुख्ता तरीका है। इससे किसी की वीडियो, फोटो या फिर रियल टाइम में पहचान की जाती है।

विज्ञापन

यह बायोमेट्रिक सुरक्षा का एक हिस्सा है

जानकारों की मानें तो यह किसी की पहचान करने का 75 फीसदी कारगर तरीका है। हमने अपने फोन में इसका एक छोटा रूप देखा है। दरअसल, कई मोबाइल में FaceID का फीचर मिलता है। जिसमें फोन में फेस आईडी से लॉक और अनलॉक किया जाता है। कई महंगे फोन में इसका एडवांस वर्जन भी आते है जिसमें यह FRC सिस्टम की तरह TrueDepth कैमरा और मशीन लर्निंग का यूज कर फेस रिकग्निशन करते हैं। जानकारी के अनुसार यह बायोमेट्रिक सुरक्षा का एक हिस्सा है। जिसमें AI की मदद से लोग और भीड़  की पहचान करने में मदद मिलती है। इसके अलावा बायोमेट्रिक सुरक्षा में शख्स की आवाज, फिगरप्रिंट, आई रेटिना आदि से लोगों की पहचान की जाती है।

विज्ञापन

ऐसे करता है काम, यह हैं फायदे

  • यह सिस्टम कैमरा और डाटा बेस (सॉफ्टवेयर) पर काम करता है।
  • पहले कैमरा चेहरे की इमेज को कैप्चर करता है।
  • सॉफ्टवेयर इमेज का डाटा से मिलान करता है। यह मिलान आंखों के बीच की दूरी, माथे से ठुड्डी तक की दूरी, आपके गालों का आकार, होंठ, कान आदि का होता है।
  • चेहरे के इन फ्रेसप्रिंट से ही डाटा से उक्त व्यक्ति की पहचान होती है। हर व्यक्ति का अलग फेस प्रिंट होता है।
  • इस टैक्नॉलजी का भीड़ में किसी की पहचान करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए किया जाता है।
  • कई जगह एयरपोर्ट और देश के बॉर्डरों पर भी इसे यूज करते हैं
  • भीड़भाड़ वाले इलाके में गुमशुदा की तलाश करने में यह काफी मददगार है

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ