2000 के नोट पर RBI का ताजा अपडेट आया सामने, आपके लिए भी जानना जरूरी
Edited By Amit Kasana

RBI latest update on 2000 know full details
Edited By Amit Kasana

RBI latest update on 2000 know full details
2000 Notes: 2000 के नोट पर RBI का ताजा अपडेट सामने आया है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को बताया कि 19 मई 2023 तक चलन में रहे 2000 रुपये के 93 फीसदी नोट बैंकों में वापस आ गए हैं। आगे आरबीआई अधिकारियों ने कहा कि 31 अगस्त, 2023 तक कारोबार बंद होने तक 0.24 लाख करोड़ रुपये के 2000 रुपये के नोट बैंकों में चलन में रह गए हैं।
जानकारी के अनुसार आरबीआई ने बीते 19 मई, 2023 को 2000 रुपये के नोटों को बैंकों में वापस लेने का ऐलान किया था। बताया गया था कि उस समय प्रचलन में मौजूद 2000 रुपये के बैंक नोटों का कुल मूल्य 3.62 लाख करोड़ रुपये था।
डिटेल जानकारी देते हुए आरबीआई ने बताया कि प्रचलन से वापस मिले 2000 रुपये के कुल 87 फीसदी नोट बैकों में जमा हुए हैं। इसके अलावा करीब 13 फीसदी 2000 रुपये के नोट बैंकों में बदल दिए गए। आरबीआई ने अपील जारी कर कहा है कि 2000 रुपये के नोट रखने वालों से यह अनुरोध है कि वह आगामी 30 सितंबर 2023 तक अपने पास मौजूद नोट नजदीकी बैंकों में जमा कर दें।
अगर आपके पास 2000 रुपये का कोई नोट है तो आपको अपने आसपास बैंक की शाखा में जाना होगा। बैंक में नोट जमा करने की पर्ची मांगे। पर्ची में कितने नोट हैं समेत पूरी जानकारी भर दें। फिर निर्धारित काउंटर पर जाकर पर्ची समेत अपने 2000 रुपये के नोट जमा करवा दें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: