Ram Mandir के गर्भगृह से रामलला की पहली झलक आई सामने, देखकर भक्त भावुक

Ram Mandir Ram Lalla Idol First Glimpse: रामलला की नई मूर्ति की पहली तस्वीर सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। 17 जनवरी को मूर्ति राम मंदिर के गर्भगृह में पहुंचाई गई थी।

Ayodhya Ram Mandir Ram Lalla Idol First Glimpse

गर्भगृह में लगी रामलला की नई मूर्ति की पहली झलक, रात की रोशनी में राम मंदिर अयोध्या

विज्ञापन

First Glimpse of Ram Lalla Idol From Sanctum Sanctorum: अयोध्या के राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला की नई मूर्ति पहुंच गई है। वहीं अब गर्भगृह के अंदर से रामलला की नई मूर्ति की पहली झलक भी सामने आई है। सोशल मीडिया पर रामलला की नई मूर्ति की तस्वीर वायरल हो रहा है।

वहीं रामलला की श्यामल रंग के मनोहारी प्रतिमा के सबसे पहले दर्शन करके लोग भी भाव विभोर हो गए। नई मूर्ति की आंखों पर अभी सफेद रंग की पट्टी बंधी है, जो प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को खोली जाएगी। बता दें कि रामलला की 51 इंच की मूर्ति मैसूर के मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा बनाई गई है।

विज्ञापन

 

रामलला की नई मूर्ति की खासियतें

राम मंदिर के गर्भगृह में प्रतिष्ठित होने वाली रामलला की मूर्ति 4 फीट 3 इंच की है। इस मूर्ति को काले रंग के पत्थर से बनाया गया है, जिस पर जल, दूध, मिट‌टी, सिंदूर किसी चीज का कोई फर्क नहीं पड़ेगा। कोई चीज मूर्ति के रंग को फीका नहीं कर पाएगी। मूर्ति का वजन 1500 से 200 किलोग्राम है।

विज्ञापन

रामलला की 5 साल के बाल स्वरूप की मूर्ति बनाई गई है, जिसमें रामलला कमल के फूल पर खड़े हैं। एक हाथ में धनुष और बाण है। बड़ी-बड़ी आंखें, घुटनों तक लंबी भुजाएं, सुंदर मस्तक और भव्य ललाट है। प्रतिमा काफी दर्शनीय है, जिसे रामभक्त करीब 25  फीट की दूरी से निहार पाएंगे।

 

विज्ञापन

राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा

बता दें कि राम मंदिर अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी। पिछले 70 सालों से पूजी जा रही रामलला की मूर्ति को भी भाइयों के साथ नए मंदिर के गर्भगृह में सिहांसन पर स्थापित किया जाएगा। 22 को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मुख्य यजमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे।

विज्ञापन

लेकिन हवन-यज्ञ और अनुष्ठान की रस्में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मेंबर डॉ अनिल शर्मा और उनकी पत्नी निभाएंगे। वैदिक परपंराओं के अनुसार प्राण प्रतिष्ठा कराने के लिए PM मोदी और शर्मा दंपति ब्रह्मचर्य के नियमों का पालन कर रहे हैं। वहीं हजारों श्रद्धालु समारोह के लिए अयोध्या पहुंच चुके हैं।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ