Swami Prasad Maurya को 'सुप्रीम' राहत; रामचरितमानस पर की थी विवादित टिप्पणी

Swami Prasad Maurya Ramcharitmanas Controversy: रामचरितमानस पर विवादित टिप्पणी के मामले में स्वामी प्रसाद मौर्य को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है, जानें क्या है मामला?

Samajwadi Party Leader Swami Prasad Maurya

Samajwadi Party Leader Swami Prasad Maurya

Swami Prasad Maurya Ramcharitmanas Controversy: समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की को रामचरितमानस पर विवादास्पद टिप्पणी करने के मामले में राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत में उनके खिलाफ चल रहे मुकदमे पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को नोटिस जारी करके 4 हफ्ते में जवाब देने को कहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की थी याचिका

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ दर्ज FIR रद्द करने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी थी। इलाहाबाद हाईकोर्ट का कहना था कि स्वस्थ आलोचना का मतलब यह नहीं है कि ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया जाए, जो लोगों की भावनाओं को आहत करें।

हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ मौर्य ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जहां उन्हें राहत मिल गई। स्वामी प्रसाद मौर्या के खिलाफ उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में FIR दर्ज हुई है।

विज्ञापन

रामचरितमानस के बारे में क्या बोले थे मौर्य?

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य अकसर विवादित बयान देते हैं। 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मौर्य ने एक बयान दिया था। उन्होंने कहा कि अगर पत्थर में प्राण प्रतिष्ठा करने से वह सजीव हो सकता है तो फिर मुर्दे क्यों नहीं चल सकते? कर्पूरी ठाकुर के जन्म शताब्दी समारोह में उन्होंने अपने संबोधन में यह बात कही थी।

विज्ञापन

मौर्य ने कहा था कि अयोध्या, राम मंदिर, प्राण प्रतिष्ठा का ड्रामा इसलिए किया जा रहा है, ताकि देश में बेरोजगारी का मुद्दा दब जाए। भगवान राम हजारों सालों से पूजे जा रहे हैं तो प्राण प्रतिष्ठा की जरूरत क्या है। अगर वाकई धार्मिक अनुष्ठान होता चारों शंकराचार्य इसमें शामिल होते। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इसका हिस्सा होतीं। भाजपा सिर्फ अपने पाप छिपाने के लिए इस तरह धार्मिक अनुष्ठान करके ड्रामा कर रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ