Ram Mandir समारोह को लेकर फर्जी खबरें भी हो रही वायरल, सरकार ने एडवाइजरी जारी कर बताया सच

Ram Mandir Inauguration: लोगों को सोशल मीडिया पर ऐसा कोई कंटेंट डालने से बचने की सलाह दी गई है जिससे किसी तरह की कानून व्यवस्था बिगड़ने का खतरा हो।

Ram Mandir pran pratishtha govt advisory surge in fake news

राम मंदिर समारोह पर फर्जी खबरों को लेकर सरकार ने एडवाइजरी जारी की है।

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या श्री राम मंदिर समारोह को होने में अब सिर्फ कुछ आखिरी घंटे शेष हैं। ऐसे में देश और विदेश सभी लोगों की नजरें अयोध्या इस पर टिकी हुई हैं। अयोध्या में बड़ी संख्या में देसी और विदेश से आई मीडिया का जमावड़ा लगा हुआ है। पल-पल के अपडेट सोशल मीडिया और समाचार चैनलों पर मिल रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर समारोह को लेकर कुछ फर्जी खबरें भी वायरल हो रही हैं। जिस पर केंद्र सरकार ने लगाम लगाया है।

विज्ञापन

फॉलोअर्स के चक्कर में न करें सुरक्षा से खिलवाड़

जानकारी के अनुसार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी कर ऐसी खबरों से सभी मीडिया हाउस को बचने की सलाह दी है जिससे किसी भी प्रकार दो समुदायों के बीच किसी तरह का तनाव का माहौल बनें। जारी आदेश में कहा गया है कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर कई फर्जी, मैनिपुलेटेड खबरें सोशल मीडिया पर चल रही हैं। आम लोगों से अपील है कि अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के चक्कर में आयोध्या की सुरक्षा से किसी तरह का खिलवाड़ न करें।

विज्ञापन

ध्यान रखें किसी सरकारी ऑर्डर का उल्लंघन न हो

जारी निर्देश के अनुसार ऐसी कोई भी सूचना सोशल मीडिया पर शेयर न करें जिससे कानून व्यवस्था बिगड़ने का खतरा हो या किसी सरकारी ऑर्डर का उल्लंघन होता हो। यह निर्देश देश के सभी मीडिया हाउस, भारत से बाहर संचालित होने वाले रिपोर्टिंग, प्रसारण करने संबंधी मीडिया पर समान रूप से लागू हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोग कर रहे लाइव 

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अनुसार मौजूदा भारतीय नियमों के तहत सभी को यह सुनिश्चित करने के लिए उचित प्रयास करने होंगे कि समारोह में मंदिर, मूर्ति, भीड़, अयोध्या, आदि को लेकर ऐसी कोई खबर अपने प्लेटफार्म पर न चलाएं जिससे किसी तरह की कानून व्यवस्था बिगड़े। दरअसल, इस समय अध्योध्या में बड़ी संख्या में लोगों का जमावड़ा है सोशल मीडिया पर लोग मंदिर, अयोध्या समेत अन्य विषयों को लेकर लाइव, वीडियो और जानकारी डाल रहे हैं। 22 जनवरी को राम लला मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ