PM Modi mandir visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को केरल के जिस गुरुवायुर मन्दिर में गए वहां गैर हिंदू लोगों को जाने की अनुमति नहीं है। इसी तरह मंगलवार को पीएम आंध्र-प्रदेश के एक मंदिर में दर्शन करने गए थे वहां एक पिलर हवा में मौजूद है। आइए आपको राम मंदिर उद्घाटन (ram mandir inauguration) से पहले उन मंदिरों की खासियत बताते हैं जहां पीएम मोदी होकर आएं हैं।
माना जाता है श्रीकृष्ण का बालरूप
गुरुवायुर मन्दिर के भगवान गुरुवायुरप्पन को श्रीकृष्ण का बालरूप माना जाता है। यह मंदिर 5 हजार साल पुराना है। मंदिर में बनी कलाकृतियां हमें जीवन में सही और गलत की पहचान करवाती हैं। जानकारी के अनुसार अभी तक पीएम केरल के गुरुवायुर मन्दिर, नासिक के कालाराम मंदिर और आंध्र-प्रदेश के वीरभद्र मंदिर में दर्शन करने जा चुके हैं। राम मंदिर उद्घाटन से पहले पीएम ने 11 दिन के व्रत रखने का संकल्प लिया है। 22 जनवरी को आयोध्या के राम मंदिर में श्री रामलला की मृर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी। आइए आपको एक-एक कर मंदिरों की रोचक बातें बताते हैं।
श्री राम की काले रंग की मूर्ति है
महाराष्ट्र, नासिक जिले में स्थित कालाराम मंदिर में श्री राम की काले रंग की मूर्ति है। यही कारण है कि इसका नाम ‘कालाराम’ रखा गया है। 11 शताब्दी से मौजूद इस मंदिर का साल 1788 में Sardar Rangarao Odhekar ने पुनर्निर्माण करवाया था। दरअसल, मान्यता है कि सरदार को सपने में मंदिर के पास बहती गोदावरी नदी में श्री राम की काले रंग की मूर्ति होने का सपना आया था। इसके अलावा यह भी कहते हैं कि 14 वर्ष के वनवास के दौरान आखिरी ढाई साल श्री राम, मां सीता और लक्ष्मण जी के साथ यहां मंदिर के पास स्थिति पंचवटी में रहे थे।
अपनी नक्काशी के लिए दुनिया भर में फेमस
आंध्र-प्रदेश के लेपाश्री गांव में वीरभद्र मंदिर है। यह कछुए की शेप वाली पहाड़ों पर बना हुआ है। यहां पूरे मंदिरों के पिलरों पर सुंदर नक्काशी की हुई है। मंदिर में भित्ति चित्रों में भगवान राम को बेहद अट्रैक्टिव कलर और कपड़ों में दिखाया गया है। यह भगवान शिव का बड़ा मंदिर है। यहां मंदिर के पास स्थित नंदी बैल काफी मान्यता रखता है।
जानें मंदिरों की रोचक बातें
- कालाराम मंदिर के पास पंचवटी में शूर्पणखा ने भगवान राम से विवाह का प्रस्ताव रखा था। इनकार करने पर जब वह सीता जी को मारने चलीं तो यहीं लक्ष्मण जी ने उनकी नाक काटी थी।
- कालाराम मंदिर के आसपास रहने वाले ऋषि मुनियों के आह्नान पर श्री राम यहां राक्षसों का काल बनकर आए और उनका वध किया था।
- वीरभद्र मंदिर के कुल 70 पिलरों में से एक पिलर ऐसा है जिसे जमीन का सपोर्ट नहीं है।
- गुरुवायुर मन्दिर में गैर हिंदू लोगों को जाने की अनुमति नहीं है।
संबंधित खबरें
महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण पर पीएम मोदी का जोर
1 hr agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
2 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
3 hrs ago'अपने राज्य में न दें प्रदर्शन की अनुमति', गृह मंत्रालय का निर्देश
3 hrs ago'राष्ट्रपति ने हमारी बात मानी, अब जाएंगे SC', राहुल गांधी का बड़ा बयान
4 hrs agoमेट्रो-ट्रेनें बंद करने पर सांसद राजीव शुक्ला ने जताया ऐतराज
4 hrs ago'सरकार को बर्खास्त करना होगा', इंडिया गठबंधन की बैठक में बोले राहुल गांधी
5 hrs agoदिल्ली में सख्त पाबंदी! स्कूल से लेकर मेट्रो और इंटरनेट तक, क्या-क्या बंद?
6 hrs agoदिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द?
7 hrs agoट्रेन में असुरक्षित महसूस कर रही थी असम की छात्रा, बाद में मिला शव
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines