हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस रिजेक्ट, उपसभापति ने बताई वजह

No Confidence Notice : सदन में विपक्ष को बड़ा झटका लगा। सांसदों द्वारा राज्यसभा में जगदीप धनखड़ के खिलाफ दिए अविश्वास नोटिस को खारिज कर दिया गया। इसे लेकर उपसभापति ने बड़ा बयान भी जारी किया।

विज्ञापन
Jagdeep Dhankhar (File Photo)

No Confidence Notice : देश की सदन में शीतकालीन सत्र चल रहा है, जहां सत्ता पक्ष और विपक्ष ने जमकर बवाल काटा। विपक्ष ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास का नोटिस दिया था। इस मामले में विपक्ष को बड़ा झटका लगा और धनखड़ के खिलाफ लाए अविश्वास का नोटिस रिजेक्ट हो गया। आइए जानते हैं कि उपसभापति ने इसकी क्या वजह बताई?

विपक्ष ने जगदीप धनखड़ को पद से हटाने की मांग को लेकर राज्यसभा में अविश्वास नोटिस दिया था। सूत्रों के अनुसार, उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने कहा कि महाभियोग नोटिस देश की संवैधानिक संस्थाओं और मौजूदा उपराष्ट्रपति को बदनाम करने की साजिश का हिस्सा है। उन्होंने अविश्वास नोटिस को खारिज कर दिया।

यह भी पढे़ं : Jagdeep Dhankhar: इतना आसान नहीं होगा राज्यसभा सभापति को उनके पद से हटाना! ये हैं नियम

विज्ञापन

सभापति को जानबूझकर अपमानित करने का दुस्साहस : उपसभापति

उपसभापति ने अविश्वास नोटिस पर अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि इस व्यक्तिगत रूप से लक्षित नोटिस की गंभीरता तथ्यों से रहित है और इसका उद्देश्य सिर्फ प्रचार हासिल करना है। उन्होंने यह भी माना कि यह नोटिस सबसे बड़े लोकतंत्र के उपराष्ट्रपति के उच्च संवैधानिक पद को ‘जानबूझकर अपमानित करने’ का एक दुस्साहस था।

विज्ञापन

यह भी पढे़ं : ‘INDIA’ ब्लॉक का जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, विपक्ष के पास आगे क्या हैं विकल्प?

60 सांसदों ने दिया था अविश्वास नोटिस

विज्ञापन

आपको बता दें कि विपक्षी दलों के 60 सांसदों ने 10 दिसंबर को जगदीप धनखड़ को उनके पद से हटाने के नोटिस पर हस्ताक्षर किए थे, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उन्हें सभापति पर भरोसा नहीं है। वे ‘पक्षपातपूर्ण हैं। इस मामले से सभापति जगदीप धनखड़ ने खुद को अलग कर लिया और उपसभापति को नोटिस के निपटने की जिम्मेदारी सौंपी दी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola