हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

राजा हत्याकांड की जांच कर ही पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, सामने आई हथियार 'दाओ' की फोटो

राजा रघुवंशी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार ‘दाओ’ बरामद कर लिया है। फोरेंसिक जांच जारी है और आरोपी आकाश के कपड़ों पर खून के धब्बे की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
सोनम रघुवंशी और राजा रघुवंशी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

राजा रघुवंशी हत्या मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। सोनम समेत चार आरोपी पुलिस हिरासत में हैं और राजा की हत्या को लेकर जांच चल रही है। अब पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। राजा रघुवंशी की हत्या के लिए इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद कर लिया गया है।

राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस को धारदार हथियार बरामद हुआ है। बताया गया कि इसी हथियार से राजा पर हमला किया गया था और उसे मौत के घाट उतार दिया गया था। इस हथियार को बरामद किए जाने के बाद पुलिस ने इसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है। इस धारदार हथियार को स्थानीय भाषा में ‘दाओ’ कहा जाता है।

वहीं, जब राजा की हत्या की जा रही थी, आरोपी आकाश के कपड़े पर खून लग गया था। पुलिस इसकी भी जांच करवा रही है। पुलिस को मिला यह सबूत कड़ियों को जोड़ने में महत्वपूर्ण साबित होगा। पुलिस को तीन जून को हथियार बरामद हुआ था। जांच के दौरान यह भी स्पष्ट हो गया कि सोनम भी हत्या के दौरान मौजूद थी।

विज्ञापन

राजा रघुवंशी की हत्या के लिए इस्तेमाल किया गया हथियार

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola