राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा पर जताई चिंता

rahul gandhi

rahul gandhi

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में राहुल गांधी ने पीएम से कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने घाटी से विस्थापिक लोगों की पीड़ा को पीएम के सामने उठाया है।

राहुल गांधी ने लिखा है कि प्रधानमंत्री जी, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कश्मीरी पंडितों के प्रतिनिधिमंडल ने मुझसे मिलकर अपने दुखद हालात बताए। आतंकियों की टारगेटेड किलिंग के शिकार कश्मीरी पंडितों को बिना सुरक्षा गारंटी घाटी में जाने के लिए विवश करना निर्दयी कदम है। आशा है, आप इस विषय में उचित कदम उठाएंगे। राहुल गांधी ने चिट्ठी में लिखा सरकार के अधिकारी कश्मीरी पंडितों को घाटी में काम पर जाने के लिए मजबूर कर रही है। मौजूदा हालातों में सुरक्षा और सलामती री पक्की गारंटी के बिना नहीं किया जा सकता। उन्होंने आगे लिखा कि स्थिति ठीक होने तक सरकार कश्मीरी पंडित कमर्चारियों को दूसरे प्रशासकीय और जनसुविधा के काम में लगा सकती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ