'चीन मुद्दे पर झूठ बोल रहे PM मोदी...', राहुल गांधी का जोरदार हमला, पढ़ें कांग्रेस सांसद की खास बातें
Edited By Bhola Sharma

Congress MP Rahul Gandhi
Edited By Bhola Sharma

Congress MP Rahul Gandhi
Rahul Gandhi Speech Highlights: मुंबई में I.N.D.I.A की बैठक के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चीन मुद्दे पर पीएम मोदी झूठ बोल रहे हैं। लद्दाख के लोगों ने कहा कि चीन ने हमारी जमीन ली। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और एक व्यवसायी के बीच की सांठगांठ सबके सामने है। मुझे विश्वास है कि I.N.D.I.A गठबंधन भाजपा को हरा देगा। इस गठबंधन में असली काम वे रिश्ते हैं तो नेताओं के बीच बने हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि मैं लद्दाख में एक हफ्ते रहा। पैंगोंग झील पर गया, जहां चीनी हैं उसके ठीक सामने। मैंने स्थानीय लोगों से विस्तार से चर्चा की। उन्होंने मुझे स्पष्ट रूप से बताया कि पीएम इस तथ्य के बारे में झूठ बोल रहे हैं कि चीनियों ने भारतीय जमीन नहीं ली है। लद्दाख का एक-एक व्यक्ति जानता है कि भारत के लोगों को, लद्दाख के लोगों को भारत सरकार ने धोखा दिया है। सरकार और चीनियों के बीच स्पष्ट रूप से समझौता हो गया है। सरहदों पर साफ तौर पर बदलाव दिख रहा है। हमारे चरवाहों ने स्वयं हमें बताया कि उन्हें उन क्षेत्रों में जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।
#WATCH | Congress MP Rahul Gandhi at INDIA alliance meet in Mumbai
"Today, two very big steps were taken. If parties on this stage unite, it is impossible for BJP to win elections. The task in front of us is to come together in the most efficient way. Forming a coordination… pic.twitter.com/SyDw8Tzmhk
— ANI (@ANI) September 1, 2023
राहुल गांधी ने कहा कि INDIA गठबंधन में कई तरह के मतभेद थे। लेकिन जिस तरह सभी मतभेदों को भुलाकर एक मंच पर आए हैं, उससे मैं काफी प्रभावित हूं। आज मीटिंग दो बहुत बड़े कदम उठाए गए। पहला समन्वय समिति का गठन और दूसरा सीट-बंटवारे पर चर्चा में तेजी लाना दो बड़े कदम हैं। यह फेज 60 फीसदी आबादी का प्रतिनिधित्व करता है। अगर इस मंच पर सभी पार्टियां एकजुट हो गईं तो बीजेपी के लिए चुनाव जीतना असंभव है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने राहुल गांधी को एक बड़ा भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि हम सब एक हैं। एक होकर भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे। हम राहुल गांधी को विश्वास दिलाते हैं कि एक होकर लोगों को समायोजित करके सीट शेयरिंग अब शुरू करेंगे। कोई दिक्कत नहीं होगी। अपना नुकसान करके भी INDIA को जिताएंगे, देश को बचाएंगे और मोदी को हराएंगे।
पटना और बेंगलुरु के बाद विपक्षी गठबंधन INDIA की तीसरी बैठक मुंबई में हुई। दो दिवसीय बैठक के अंतिम दिन शुक्रवार को 13 सदस्यीय कोआर्डिनेशन कमेटी का ऐलान किया गया। सर्वसम्मति से तय किया गया है कि अगली बैठक में लोगो और कन्वीनर पर फैसला होगा। इस बैठक में 28 दल शामिल हुए हैं। यह गठबंधन 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के खिलाफ बनाया गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: