हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ट्रेन फिर हादसे का शिकार; पंजाब मेल में मची भगदड़, जान बचाने को चलती गाड़ी से कूदे लोग

Punjab Mail Express Latest News: पंजाब मेल एक्सप्रेस ट्रेन आज हादसे का शिकार होने से बच गई। अचानक पैसेंजर्स चीखने चिल्लाने लगे और दौड़ती ट्रेन से कूदने लगे। हादसे में करीब 20 पैसेंजर्स घायल हुए हैं। वहीं हादसा होने के कारणों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
घायलों को लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

Uttar Pradesh Shahjahanpur Train Accident: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में आज बड़ा ट्रेन हादसा होने से बच गया। अचानक 50 की स्पीड से दौड़ती पंजाब मेल एक्सप्रेस में चीख पुकार मच गई। पूरी ट्रेन में भगदड़ मच गई और पैसेंजर्स दौड़ती ट्रेन से कूदने लगे। आनन फानन में ट्रेन रोकी गई और पायलटों ने पैसेंजरों से अफरा तफरी का कारण पूछा। पैसेंजर बोले कि ट्रेन में आग लगी है।

यह सुनने के बाद पूरी ट्रेन खाली कराई गई, लेकिन जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। न ही किसी कोच में आग लगने की पुष्टि हुई। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही शाहजहांपुर थाना पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। रेलवे अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और घायल पैसेंजरों को शाहजहांपुर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। अफवाह किसने फैलाई, इसकी जांच चल रही है।

यह भी पढ़ें:सिर फूटे बहा खून, 3 स्टूडेंट्स की मौत; कार काटकर निकाली ड्राइवर की लाश, कहां-कैसे हुआ हादसा?

विज्ञापन

नदी के ऊपर बने पुल से गुजरते समय हादसा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हादसा रविवार सुबह 8 बजे के करीब बरेली और कटरा स्टेशन के बीच हुआ। उस समय ट्रेन नदी पर बने पुल पर थी। आधी ट्रेन पुल के ऊपर थी और आधी ट्रेन सुरंग के अंदर थी कि चीख पुकार मचने लगी। ट्रेन नंबर 13006 हावड़ा से अमृतसर जा रही थी। सबसे पहले जनरल कोच में अफरा तफरी मची। पायलट ने ट्रेन रोककर पहले घबराए पैसेंजरों को संभाला और फिर सभी ने मिलकर बोगियां खाली कराई।

रेलवे अधिकारी, GRP-RPF के जवान और पुलिस मौके पर पहुंचे। डॉग और बम स्कवाड के साथ एक-एक बोगी खंगाली गई, लेकिन जांच में कुछ गड़बड़ी नहीं मिली। ट्रेन करीब 45 मिनट कटरा स्टेशन पर रुकी रही। रेलवे और पुलिस अधिकारियों ने तसल्ली करने के बाद ही ट्रेन को शाहजहांपुर के लिए रवाना किया गया। घायलों को शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन से अस्पताल में पहुंचाया गया, जिनमें से 7 की हालत नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:बिहार में शादी करने की खौफनाक सजा, अपने ही भाई ने घोंटा गला, पेड़ से लटकी मिली लाश

शरारती तत्वों ने फैलाई अफवाह

मुरादाबाद रेल मंडल के सीनियर DCM आदित्य गुप्ता ने घटनाक्रम की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि ट्रेन में आग लगने की अफवाह फैलने के बाद भगदड़ मच गई थी। पैसेंजर घबरा गए और जान बचाने को दौड़ती ट्रेन से कूदने लगे। किसी ने जनरल कोच में लगे अग्निशामक यंत्र को ऑन कर दिया था, जिस वजह से पैनिक क्रिएट हुआ। ट्रेन रोकते ही हॉर्न बंद हो गया। हादसे में घायल लोगों को प्राथमिक उपचार दिया गया है। अग्निशामक यंत्र किसने ऑन किया? पता लगाने के लिए पैसेंजरों से पूछताछ की गई है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:सिलेंडर फटा और जिंदा जल गए मां-बेटा; बाप-बेटी पहुंचे अस्पताल; UP के जालौन में छत गिरने से हादसा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola