सिलेंडर फटा और जिंदा जल गए मां-बेटा; बाप-बेटी पहुंचे अस्पताल; UP के जालौन में छत गिरने से हादसा

Cylinder Blast Roof Collapsed: सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ और मकान की छत ढह गई। मलबे के नीचे परिवार के 4 सदस्य दब गए, जिनमें से 2 लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस सिलेंडर ब्लास्ट होने के कारणों की तलाश में जुटी है।

Uttar Pradesh Jalaun Cylinder Blast

चीख पुकार सुनकर दौड़े आए पड़ोसियों ने घायलों को मलबे से निकाला।

Uttar Pradesh Jalaun Cylinder Blast: उत्तर प्रदेश के जालौन में आज सुबह भीषण हादसा हुआ। सिलेंडर में ब्लास्ट होने से एक मकान की छत गिर गई और घर में भीषण आग भी लग गई। मलबे के नीचे दबने और आग में झुलसने से परिवार से 4 सदस्य बुरी तरह घायल हो गए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले मां-बेटे ने दम तोड़ दिया। वहीं बाप-बेटी की हालत नाजुक है। दोनों बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाए गए।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने बचाव अभियान चलाते हुए चारों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे की सूचना पुलिस को भी ग्रामीणों ने ही दी। जालौन के कोच थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गांव मेलहुआ की घटना है। हादसे की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप बर्मा दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतका की जेठानी रागनी धायल की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। सिलेंडर ब्लास्ट होने के सही कारणों की तलाश पुलिस कर रही है।

विज्ञापन

गैस रिसाव के कारण हुआ हादसा?

अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि हादसा कोंच कोतवाली के दायरे में आने वाले गांव मेहलुआ में हुआ। मृतकों की शिनाख्त मोहिनी और उसके 6 साल के बेटे देव के रूप में हुई। घायलों में मोहिनी का पति अखिलेश और 12 साल की बेटी अदिति शामिल है। चारों को पहले सामुदायिक केंद्र ले जाया गया, जहां मोहिनी और देव को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं अखिलेश और अदिति को हालत नाजुक होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

घायल अखिलेश ने बताया कि हादसा गैस रिसाव के कारण हुआ। रात को खाना बनाते समय गैस रिसाव हो रहा था। सुबह सिलेंडर बदलने की बात कहते हुए उसने रेगुलेटर बंद कर दिया, लेकिन सुबह मोहिनी गैस रिसाव वाली बात भूल गई और उसने जैसे ही गैस जलाई, धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। वह उछलकर दूर गिरी और ऊपर से छत धड़ाम से गिर गई। मलबे के नीचे चारों दब गए। एक दूसरे को बचाने के चक्कर में चारों एक ही जगह आ गए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ