सिर फूटे बहा खून, 3 स्टूडेंट्स की मौत; कार काटकर निकाली ड्राइवर की लाश, कहां-कैसे हुआ हादसा?

Car Truck Collision: कार सवार 3 युवकों की सड़क हादसे में मौत हुई है। उनकी कार एक ट्रक से भिड़ गई थी, जिस वजह से तीनों बुरी तरह घायल हो गए। एक की मौत तो कार में फंसने के कारण हुई। उसकी लाश पुलिस को कार काटकर निकालनी पड़ी।

Rajasthan Jaipur Car Truck Collision

Rajasthan Jaipur Car Truck Collision

विज्ञापन

Students Killed in Road Accident: राजस्थान के जयपुर में बीती रात करीब एक बजे भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 3 स्टूडेंट्स की मौत हो गई है। हादसा जगतपुरा इलाके में हुआ। स्कोडा कार सब्जियों से भरे ट्रक से भिड़ गई। दोनों वाहनों में इतनी जोरदार टक्कर हुई कि कार आगे से बुरी तरह पिचक गई। वहीं ट्रक की बॉडी को भी नुकसान पहुंचा।

टक्कर लगते ही कार सवार 2 युवक सड़क पर गिरे और सिर फूटने के बाद ज्यादा खून बहने से उनकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई थी। डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक जांच में ही मृत घोषित कर दिया। वहीं तीसरे युवक की लाश कार काटकर निकालनी पड़ी। वह कार ड्राइव कर रहा था। पुलिस ने तीनों लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

एक मृतक लंदन से छुट्टियों में आया हुआ था घर

रामनगरिया थानाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि हादसा NRI सर्किल के पास हुआ। मरने वाले युवकों की शिनाख्त अमिष (19) पुत्र राजीव वाधवा निवासी मानसरोवर, वेदांत (19) पुत्र गिरधर आहलूवालिया निवासी पाम कॉलोनी जगतपुरा और विकास के रूप में हुई। स्कोडा कार वेदांत की थी, जो लंदन से बीटेक कोर्स कर रहा था और छुट्टियों में घर आया हुआ था।

अमिष जयपुर के इंजीनियरिंग कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर में BBA कर रहा था। वहीं विकास भी प्राइवेट कॉलेज का स्टूडेंट्स था और सीतापुरा में किराये के मकान में रहता था। करीब एक घंट की मशक्कत के बाद विकार की लाश को कार से निकाला जा सका। तीनों शवों को महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मॉर्चरी की रखा गया है। उनके परिजनों ने शिनाख्त कर दी है।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई हादसा होने की वजह

DO रमेश कुमार ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को दिए बयान में हादसा होने की वजह बताई है। ट्रक में सब्जियां भरी थी और वह प्रताप नगर से होते हुए जवाहर सर्किल जा रहा था। इस दौरान मालवीय नगर रोड पर जब ट्रक ने मोड़ काटा तो दूसरी साइड से आ रही तेज रफ्तार स्कोडा कार ट्रक में घुस गई। टक्कर लगते ही जोरदार आवाज आई तो वे दौड़े आए।

विज्ञापन

कार सवारों को लगा था कि वे साइड से निकल जाएंगे, लेकिन टक्कर हो गई। हादसे की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। जानकारी मिलते ही वे प्रताप नगर के NRI सर्किल पर दल बल के साथ पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे का कारण तेज रफ्तार है। ट्रक सामने आने पर युवक स्पीड कंट्रोल नहीं कर पाया और कार ट्रक से भिड़ गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ