बिहार में शादी करने की खौफनाक सजा, अपने ही भाई ने घोंटा गला, पेड़ से लटकी मिली लाश

Honour Killing in Bihar: भाई की मौत होने के बाद विधवा के लिबास में भाभी को देवर देख नहीं पाया और उससे शादी कर ली, लेकिन इस शादी की कीमत उसे अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। इस शादी से उसके अन्य परिजन खुश नहीं थे।

Bihar Vaishali Honour Killing

युवक की लाश साले ने पेड़ से लटकी देखी।

Bihar Vaishali Honour Killing (अभिषेक कुमार, हाजीपुर): भाई की मौत होने के बाद विधवा के लिबास में भाभी को देवर देख नहीं पाया और उससे शादी कर ली, लेकिन इस शादी की कीमत उसे अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। इस शादी से उसके अन्य परिजन खुश नहीं थे। इसलिए उन्होंने उसे मौका मिलते ही मौत के घाट उतार दिया। बिहार के वैशाली में यह ऑनर किलिंग हुई। युवक को उसके अपने ही भाई गला घोंटकर मार दिया और लाश पेड़ से लटका दी।

विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतक के साले ने पुलिस को दिए बयान में परिजनों के नफरत भरे रवैये के बारे में बताया और उसके भाई पर ही हत्या करने का आरोप लगाया। वहीं मृतक के परिजनों ने ससुरालियों के अत्याचारों से परेशान होकर सुसाइड करने का मामला बताया। पुलिस हत्या और सुसाइड दोनों एंगल से केस की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयन ले लिए हैं। जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

पत्नी-बच्चों के साथ रहता था नेपाल में

बेलसर पुलिस थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान साईन गांव निवासी 30 वर्षीय राम प्रवेश कुमार महतो पुत्र संतर लाल महतो के रूप में हुई। उसकी शादी 8 साल पहले अपनी ही विधवा भाभी से हुई थी, जिसकी पहचान मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र के दायरे में आने वाले गांव किशुनपुर मोहनी निवासी राजकिशोर सिंह की बेटी नीतू देवी के रूप में हुई।

विज्ञापन

मृतक के साले ने गाछी में पेड़ से जीजा की लाश लटकी देखी और पुलिस को बुलाया। उसने बताया कि उसका जीजा 2 दिन पहले ही नेपाल से आया था। उसकी बहन की शादी 8 साल पहले राम प्रवेश से हुई थी, जो रिश्ते में उसकी सगी भाभी थी, लेकिन इस शादी से राम प्रवेश के परिजन खुश नहीं थे। वे उसकी जान के दुश्मन बने हुए थे। इसलिए वह पत्नी और दोनों बच्चों के साथ नेपाल में रहकर गुजर बसर कर रहा था।

विज्ञापन

ससुरालियों को सुसाइड के बारे में बताया

मृतक राम प्रवेश के साले ने बताया कि वह पत्नी और बच्चों को लेकर घर आया था। पत्नी अपने मायके चली गई, पीछे से राम प्रवेश के साथ उसके परिजनों ने लड़ाई झगड़ा किया। इसी लड़ाई ने भाई ने अपनी खुन्नस निकाली और राम प्रवेश का गला घोंट दिया। लाश को घर के पीछे गाछी में पेड़ से लटका दिया।

मृतक के ससुर राज किशोर सिंह ने बताया कि राम प्रवेश की हत्या उसके घर वालों ने ही की है। उन्होंने आज सुबह फोन करके बताया कि राम प्रवेश ने सुसाइड कर ली है, लेकिन वह सुसाइड कैसे कर सकता है? हंसता खेलता परिवार था। न किसी तरह का झगड़ा और न ही प्रॉपर्टी विवाद था। उसके परिजन शादी से नाराज जरूर थे। वे अकसर उसे धमकाते थे, इसी के चलते उन्होंने उसे मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ