पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की जान चली गई थी, जिससे पूरे देश में आक्रोश मच गया था। इसी दौरान भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया। इस बीच भारतीय सेना ने कई आतंकियों को ठिकाने लगाया। बता दें कि भारत के खिलाफ हरियाणा, पंजाब और उत्तरप्रदेश से 11 दिनों में पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जासूसों का पता लगाने में ये सिलसिला 8 मई से शुरू हो गया था। पाकिस्तान के लिए जासूसी के 2 आरोपियों को पंजाब से तो 4 हरियाणा से गिरफ्तार किया गया है। बीती रात शहजाद नाम के शख्स को मुरादाबाद से पकड़ा गया। जासूसी के आरोप में पकड़े गए लोगों में एक महिला भी शामिल है। इसके बाद 13 मई को हरियाणा के पानीपत से नोमान इलाही नामक जासूस को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद हिसार, नूंह और कैथल से भी जासूसों को गिरफ्तार किया गया। नीचे लिस्ट में देख सकते हैं जासूसों के नाम।
यूपी के मुरादाबाद से शहजाद
बता दें कि एटीएस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर जासूसी करने वाले रामपुर निवासी शहजाद को रविवार को गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि वह आईएसआई के कई हैंडलर्स के संपर्क में था और गोपनीय सूचनाएं भेज रहा था। साथ ही, हैंडलर्स के इशारे पर आईएसआई के कई एजेंट्स को पैसा भी पहुंचाता था। गहनता से जांच करने पर पता चला कि रामपुर के टांडा स्थित आजाद नगर का रहने वाला शहजाद बीते कई वर्षों से पाकिस्तान जाता-आता है। वह चोरी छिपे भारत व पाकिस्तान के बीच कॉस्मेटिक्स, कपड़े, मसाले व अन्य सामान अवैध रूप से सीमा पार से लेकर आता है और इसकी आड़ में आईएसआई के लिए काम करता है। वह आईएसआई के एजेंट्स से लगातार संपर्क में है और देश की सुरक्षा से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं साझा की हैं।
यह भी पढ़ें : Air India Advisory: इंडिगो के बाद एयर इंडिया ने भी की 8 शहरों की फ्लाइट कैंसिल, पढ़ें एडवाइजरी
पंजाब से पकड़े गए 2 आरोपी
बता दें कि सबसे पहले पाकिस्तान की मदद के आरोप में 2 लोग पंजाब से पकड़े गए, जिनका नाम गजाला और यमीन मोहम्मद है। पंजाब की मलेरकोटला पुलिस ने इन दोनों को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद सामने आया था, कि दिल्ली पाकिस्तान हाई कमिशन में काम करने वाला दानिश अक्सर इनको मिलता था। यह पाकिस्तान का वीजा लगवाने उसके पास जाते थे। इतना ही नहीं उसके द्वारा उनके मोबाइल पर पैसे भी ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए हैं।
14 मई को हरियाणा से पकड़ा गया जासूसी का आरोपी
हरियाणा पुलिस ने 14 मई को पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में नोमान इलाही नाम के एक युवक को पानीपत से गिरफ्तार किया। नोमान से अभी भी पूछताछ की जा रही है। आरोप है कि नोमान पाकिस्तान के कुछ व्यक्तियों के संपर्क में है। वो उनको संवेदनशील सूचनाएं मुहैया करवाता था। इसको लेकर जो भी इलेक्ट्रॉनिक इक्यूपमेंट है उनको भी सीज किया गया है। नोमान कैराना गांव का रहने वाला है और अभी पानीपत में ही सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। नोमान से पूछताछ की गई और जो इसके खिलाफ साक्ष्य मिले उसके आधार पर ही गिरफ्तारी की गई। आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है।
कैथल से जासूसी के आरोप में पकड़ा देवेंद्र सिंह
बता दें कि नोमान इलाही के बाद हरियाणा के कैथल जिले से पाकिस्तान की मदद के आरोप में 25 वर्षीय देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि देवेंद्र ने भारत के सैन्य ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी जानकारी समेत सेना की गोपनीय सूचनाएं पाकिस्तान को भेजी। जब उससे पूछताछ की गई तो पुलिस को चौंकाने वाले खुलासे मिले। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने कबूल किया कि वह कॉरिडोर के रास्ते पाकिस्तान स्थित करतारपुर साहिब, ननकाना साहिब, लाहौर और पंजाब साहिब जैसे धार्मिक स्थलों पर दर्शन करने गया था। इसी दौरान वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में आया।
ये भी पढ़ें- High BP Myths: हाई ब्लड प्रेशर से जुड़े 5 झूठ और फैक्ट्स, कहीं आप तो नहीं करते विश्वास
यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा जासूसी के आरोपों में गिरफ्तार
पाकिस्तान के खिलाफ जासूसी के आरोप में यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को हरियाणा की हिसार पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोप है कि ज्योति पाकिस्तान हाई कमीशन में कार्यरत दानिश नम के अधिकारी के संपर्क में थी। दानिश ने उसे पाकिस्तान भी भेजा था। ज्योति मल्होत्रा जो एक अपना ट्रैवल चैनल चलती है, वह पाकिस्तान भी गई थी और कई खुफिया जानकारी पाकिस्तान में शेयर कर रही थी।
आरोप यह भी है कि ज्योति की पाकिस्तान के इंटेलिजेंस के अधिकरियो से भी मुलाकात हुई। भारत आने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से जानकारी साझा करने लगी। पंजाब पुलिस ने मलेरकोटला से गजाला और उसके साथी को गिरफ्तार किया तो उनसे पूछताछ में ज्योति समेत पकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे लोगों के नाम सामने आए। इस मामले में जानकारी देते हुए डीएसपी कमलजीत ने बताया था, कि ज्योति मल्होत्रा के लैपटॉप और मोबाइल से कुछ संदिग्ध सामग्री प्राप्त हुई है। ज्योति को पांच दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
नूंह से जासूस अरमान गिरफ्तार
बता दें कि हरियाणा पुलिस ने नूंह जिले से जासूसी के आरोप में अरमान को गिरफ्तार किया गया है। अरमान को नूंह जिले के थाना नगीना के अंतर्गत गांव राजाका से गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि वो व्हाट्सएप के माध्यम से देश सैन्य गतिविधियों की जानकारी पाकिस्तान को भेजता था। आरोपी की पहचान अरमान पुत्र जमील निवासी राजाका थाना नगीना के रूप में हुई है।
ये भी पढ़ें- आतंकियों के दो सहयोगी शोपियां से गिरफ्तार, संदिग्ध गतिविधियों में दिखे शामिल
संबंधित खबरें
भारत को हर साल चाहिए 36-40 फाइटर जेट… एयरफोर्स चीफ एपी सिंह की चिंता की क्या है वजह?
59 mins ago'हमें गर्व है', स्मित मच्छार से अस्पताल में मिले UAE के डिप्टी पीएम, जानिए अब कैसी है भारतीय कैप्टन की तबीयत
1 hr agoओडिशा सरकार ने जारी की WII-अदाणी फाउंडेशन की ऑलिव रिडले कछुओं पर स्टडी, सामने आईं अहम जानकारियां
2 hrs agoExplainer: क्या है मच्छार जाति का इतिहास और मतलब? कहां से आए इसके लोग, कैसे बना सरनेम
5 hrs ago'ओमानी पायलट ने कुल्हाड़ी से किया था स्मित मच्छार पर हमला', UAE ने दी फ्लाईदुबई 'आतंकी घटना' की डिटेल
6 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज किए 3 केस
7 hrs agoदिल्ली में रिपीट हुआ 'रिया अहीर मोमेंट', जंतर-मंतर पर महिला ने रोकी प्रदर्शनकारियों से भरी बस, देखें वीडियो
8 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: BJP सांसद राधा मोहन सिंह फिर से संसद की रक्षा समिति के अध्यक्ष नियुक्त किए गए
11 hrs agoचिनाब पुल, 1200 फीट ऊंचाई, 100KM रफ्तार... दुनिया के सबसे ऊंचे ब्रिज पर दौड़ती 'वंदे भारत' का वीडियो आया सामने
13 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines