High BP Myths: हाई ब्लड प्रेशर से जुड़े 5 झूठ और फैक्ट्स, कहीं आप तो नहीं करते विश्वास

World Hypertension Day 2025: आजकल की भागदौड़ भरी दुनिया में तनाव के कारण हाई बीपी की समस्या लोगों में आम हो गई है। अपने देश में लगभग 58% लोग हाई बीपी से परेशान हैं। आइए आपको बताते हैं कि हाई ब्लड प्रेशर से संबंधित कुछ फैक्ट्स और मिथकों के बारे में।

World Hypertension Day 2025 (2)

World Hypertension Day 2025: बदलती और फास्ट लाइफस्टाइल आपको कई प्रकार की बीमारियां दे सकती है। हाई बीपी भी इसी की देन है। हाई ब्लड प्रेशर एक ऐसी स्थिति होती है, जिससे आपको कई प्रकार की मेजर हेल्थ कंडीशन से गुजरना पड़ सकता है। WHO की रिपोर्ट के अनुसार, हाई बीपी एक ऐसी प्रॉब्लम है जिससे स्ट्रोक और हार्ट अटैक की संभावनाएं सबसे ज्यादा बढ़ जाती हैं। तनाव भी आजकल लोगों की जिंदगी में होना एक आम समस्या है। इससे भी हाइपरटेंशन की प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। हर साल 17 मई को वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे मनाया जाता है। इस अवसर पर जानिए बीपी हाई होने के मिथकों के बारे में।

विज्ञापन

हाइपरटेंशन डे क्यों मनाया जाता है?

17 मई को हाइपरटेंशन डे मनाया जाता है क्योंकि इस समस्या के बारे में लोगों के अंदर सही जागरूकता नहीं है। यह साइलेंट किलर बीमारी है, इसलिए इसके लक्षणों को समझने और बीमारी को नियंत्रित करने की जरूरत होती है। इस दिन पर हेल्थ एक्सपर्ट्स रोकथाम और बचाव के उपायों के बारे में भी बताते हैं कि कैसे खान-पान और कैसे पॉजिटिव बदलावों को करने से बीपी की प्रॉब्लम को दूर किया जा सकता है। हाई बीपी, हार्ट अटैक, स्ट्रोक, और किडनी फेलियर जैसी बीमारियों की जड़ होती है। ऐसे में जागरूकता से इन खतरों को समय रहते रोका जा सकता है। इस दिन की शुरुआत 2005 से हुई थी, उस साल 14 मई को डे सेलिब्रेट किया गया था। साल 2006 से डेट को चेंज करके 17 मई कर दिया गया था।

विज्ञापन

हाई बीपी से जुड़े 5 मिथक

1. बीपी सिर्फ बुजुर्गों की समस्या

विज्ञापन

मैक्स हार्ट एंड वैस्कुलर इंस्टिट्यूट के चेयरमैन और एचओडी, बीएलके, डॉ. टीएस क्लेर एक निजी चैनल से बातचीत में बताते हैं कि कई लोगों का मानना है कि हाई बीपी की प्रॉब्लम सिर्फ बुजुर्गों को होती है, लेकिन यह गलत है। बदलती लाइफस्टाइल के चलते अब युवा, किशोरों तथा कम आयु वाले बालकों में भी हाई बीपी की समस्या देखी जा रही है। अधिक तनाव, ओबेसिटी और जंक फूड इसके प्रमुख कारण हो सकते हैं।

2. दवा जरूरी नहीं

विज्ञापन

हालांकि, यह सही है कि बीपी को हम जितना हो सके बिना दवा के कंट्रोल करें। इस समस्या को सही करने के लिए लाइफस्टाइल में जरूरी बदलाव करने होते हैं। मगर हर मरीज के साथ ऐसा नहीं है। किसी-किसी के शरीर में इस बीमारी का प्रभाव तेज होता है, जिसे कंट्रोल करने के लिए आपको दवा लेनी होती है। हां, मगर ये दवा आपको सिर्फ डॉक्टर ही प्रोवाइड करवाते हैं।

high blood pressure

विज्ञापन

3. होम रेमेडीज फायदेमंद

जरूरी नहीं है कि घरेलू नुस्खों की मदद से बीपी को कंट्रोल करने में मदद मिले। एक्सरसाइज और हेल्दी खाना खाने से बीपी मैनेज हो सकता है। मगर कई मामलों में दवा और डॉक्टरी सलाह लेनी चाहिए। बिना डॉक्टर से सलाह लिए किसी भी घरेलू उपाय को फॉलो करने से बचें।

विज्ञापन

4. फैमिली हिस्ट्री न होने से आप सेफ हैं!

यह भी एक कॉमन सोच है खासतौर पर भारत के लोगों में कि यदि उनके परिवार में किसी को हाई बीपी की प्रॉब्लम नहीं थी, तो उन्हें भी नहीं होगी। जबकि ऐसा किसी मेडिकल रिपोर्ट में नहीं बताया गया है। लाइफस्टाइल डिसऑर्डर्स से भी यह समस्या हो सकती है।

विज्ञापन

5. खुद पता लग जाएगा

कुछ लोग यह भी मानते हैं कि अगर उनका बीपी हाई होगा, तो खुद-ब-खुद उन्हें पता चल जाएगा। ऐसा नहीं है क्योंकि कई बार लोगों का हाई बीपी बहुत सामान्य लगता है, जिससे इसकी पहचान करना मुश्किल हो जाता है। इसलिए, समय-समय पर जांच करवाना जरूरी होता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ