Air India Advisory: इंडिगो के बाद एयर इंडिया ने भी की 8 शहरों की फ्लाइट कैंसिल, पढ़ें एडवाइजरी

Air India Advisory: भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ती टेंशन के बीच एयर इंडिया ने कई फ्लाइट्स कैंसिल करने का ऐलान किया है। एयरलाइन ने एडवाइजरी में कहा कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

Air India Flight | Ahmedabad Plane Crash | Gujarat

एअर इंडिया अब कुछ बदलावों के साथ अपनी इंटरनेशनल फ्लाइट्स रिज्यूम कर सकती है।

विज्ञापन

Air India Advisory: 7 मई 2025 के बाद से ही देश में बहुत से एयरपोर्ट बंद कर दिए गए हैं। हालांकि, हालात सामान्य होने के साथ-साथ एयरपोर्ट्स को भी खोल दिया गया, लेकिन अभी भी देश में हालात पूरी तरह से सामान्य नहीं हुए हैं। इसकी वजह से बहुत सी फ्लाइट्स कैंसिल की जा रही हैं। हाल ही में एयर इंडिया ने भी करीब 8 शहरों के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट्स को कैंसिल कर दिया है। जानिए जम्मू, लेह और अमृतसर के अलावा किन शहरों के लिए फ्लाइट्स कैंसिल की गई हैं।

क्या है एडवाइजरी?

एयर इंडिया ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें कंपनी ने लिखा कि ‘देश में हुए घटनाक्रमों को देखते हुए और आपकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, जम्मू, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट से आने-जाने वाली उड़ानें मंगलवार, 13 मई को कैंसिल कर दी गई हैं।’ इसके अलावा, एयर इंडिया ने कहा कि ‘हम स्थिति पर नजर रख रहे हैं और आपको अपडेट देते रहेंगे।’ साथ ही, यात्री कंपनी के संपर्क केंद्र पर 011-69329333 / 011-69329999 पर कॉल करके यात्रा से जुड़ा पूरा अपडेट ले सकते हैं। इसके अलावा, वेबसाइट http://airindia.com पर भी जा सकते हैं।

विज्ञापन

इंडिगो ने भी कैंसिल की फ्लाइट्स

इंडिगो ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के हैंडल पर एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में बताया गया कि ‘नवीनतम घटनाक्रमों को देखते हुए जम्मू, अमृतसर, चंडीगढ़, लेह, श्रीनगर और राजकोट से आने-जाने वाली उड़ानें 13 मई 2025 तक कैंसिल कर दी गई हैं।’ साथ ही कंपनी ने कहा कि ‘हम समझते हैं कि इससे आपकी यात्रा योजनाएं बाधित हो सकती हैं, लेकिन इसके लिए हमें खेद है।’ यात्रियों को सलाह दी गई कि एयरपोर्ट जाने से पहले कंपनी की वेबसाइट या ऐप पर अपनी फ्लाइट से जुड़ी जानकारी ली जा सकती है।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ