Pulwama Attack: सड़क पर बिखरे शव, धू-धू कर जलती गाड़ियां, शहीद हुए थे 40 जवान, जरा याद करो कुर्बानी...

Pulwama Attack 5th Anniversary Memoir: पुलवामा आतंकी हमला, आज ही के दिन 5 साल पहले हुए टेरर अटैक में 40 जवान शहीद हुए थे। आइए जरा याद करते हैं, भारत मां के उन वीर जवानों की कुर्बानी को…

Pulwama Terror Attack 14 Feb Black Day

पुलवामा आतंकी हमले की 5वीं बरसी पर याद कीजिए तबाही का वो मंजर

विज्ञापन

Pulwama Attack 5th Anniversary Memoir: पूरा देश आज प्यार का दिन Valentine Day मना रहा है, लेकिन जरा उन 40 जवानों की कुर्बानी को भी याद करते हैं, जिन्होंने 5 साल पहले 14 फरवरी 2019 के दिन पुलवामा आतंकी हमले (Pulwama Terror Attack) में जान गंवाई थी। सड़क पर बिखरे शव, धू-धू कर जलती गाड़ियां, 5 साल बाद भी तबाही का वो मंजर भुलाए नहीं भूलता, जिसे देखकर पूरा देश रोया था। सीने में बदले की आग धधक उठी थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भावुक हो गए थे और उन्होंने देशवासियों को संबोधन में कहा कि हर आंसू का बदला लिया जाएगा और उस आतंकी हमले के 12 दिन बाद बदला लिया गया। पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक की गई और दुश्मनों को चुन-चुन कर मारा गया।

विज्ञापन

 

क्या हुआ था पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को ?

विज्ञापन

14 फरवरी 2019 की सुबह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के 2500 जवानों को लेकर 78 बसों का काफिला जम्मू से श्रीनगर के लिए रवाना हुआ, लेकिन जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर एक कार जवानों की बस से टकराई और जोरदार धमाका हुआ। बसें धू-धू कर जलनें लगीं और इस आतंकी हमले में हमारे 40 जवान शहीद हो गए।

76वीं बटालियन के जवानों पर सरेआम आतंकी हमला करने की जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammad) ने ली थी, जिसके आतंकी आदिल अहमद डार ने 100 किलो से ज्यादा विस्फोटकों से भरी कार काफिले में घुसाई थी। इसके बाद पूरी दुनिया में तबाही को जो मंजर देखा, दिल दहल गया लोगों का। पूरी दुनिया में इस आतंकी हमले की निंदा हुई, बदला लेने की मांग उठी।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

पाकिस्तान में रची गई साजिश, लिया गया बदला

आतंकी हमले की जांच हुई तो NIA को सुराग मिला कि पुलवामा हमले की साजिश पाकिस्तान में रची गई थी। ISI और पाकिस्तान सरकार की एजेंसियों ने मिलकर हमला प्लान किया था। मसूद अज़हर मास्टरमाइंड था। इसके बाद 17 फरवरी को PM मोदी ने ऐलान किया कि बदला लिया जाएगा, दुश्मन तैयार रहे।

12 दिन बाद 26 फरवरी की रात 3 बजे 40 जवानों की शहादत का बदला लिया गया।  मास्टरमाइंड NSA अजीत डोभाल ने प्लानिंग की और भारतीय सेना के 12 मिराज और 200 लड़ाकू विमान LOC पार करके पाकिस्तान में घुसे। बालाकोट में खुफिया एजेंसियों द्वारा ट्रेस किए गए जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों को ध्वस्त किया। करीब 300 आतंकी ढेर किए गए।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ