हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पति-पत्नी ने ठुकराया जॉब प्रपोजल तो मालिक ने उनकी लड़की को कुत्ते से कटवाया

Poultry Owner Girl Bitten By Pet Dog in Bengaluru: कर्नाटक के बेंगलुरु में एक हैरान और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर (Photo Source Social Media)

Poultry Owner Gets Girl Bitten By Pet Dog in Bengaluru: कर्नाटक के बेंगलुरु में एक हैरान और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पति-पत्नी ने एक पोल्ट्री फार्म पर काम करने से इनकार कर दिया तो फार्म मालिक ने अपने पालतू कुत्ते से दंपति की बेटी को कटवाया। कुत्ते के हमले से लड़की गंभीर रूप से घायल है। उसका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फार्म पर नौकरी के लिए बुलाए थे बच्ची के मां-बाप

न्यूज साइट डेक्कन हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार मामला मगदी इलाके का है। यहां एक पोल्ट्री फार्म के मालिक नाग राज ने एक दंपति से संपर्क किया। बताया गया है कि दंपति दिहाड़ी मजदूर हैं। पोल्ट्री फार्म के मालिक ने दोनों को उसके पास नौकरी का प्रस्ताव दिया। लेकिन किन्हीं कारणों से दंपति से प्रस्ताव को ठुकरा दिया और काम करने से इनकार कर दिया और वहां से चले गए।

यह भी पढ़ेंः आनंद कारज को लेकर नया अपडेट, श्री अकाल तख्त साहिब का बड़ा फैसला, डेस्टिनेशन वेडिंग से कनेक्शन

विज्ञापन

कुत्तों ने लड़की को नोंच खाया

इसके बाद आरोपी पोल्ट्री फार्म का मालिक खुन्नस मान बैठा। इसके बाद आरोपी ने दंपति की बेटी से बदला लेने की योजना बनाई। बताया गया है कि 9 अक्टूबर को जब लड़की अपने स्कूल से वापस घर आ रही थी तो आरोपी ने अपने पालतू कुत्ते को खोल दिया और किशोरी पर हमले के लिए कुत्तों को उकसा दिया। इसके बाद कुत्तों ने लड़की को नोंच खाया।

डर से अभी चिल्लाने लगती है लड़की

कुत्तों के हमले में लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। उसकी चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर आए और उसे बचाया। फिलहाल लड़की को एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों की टीम उसके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कुत्तों के हमले के बाद लड़की तरह से डर गई है। अस्पताल में होने के बाद वह अभी भी चिल्लाने लगती है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुदुर थाने में केस दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन

देश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola