आनंद कारज को लेकर नया अपडेट, श्री अकाल तख्त साहिब का बड़ा फैसला, डेस्टिनेशन वेडिंग से कनेक्शन

Sikh Anand Karaj Laws: आनंद कारज को लेकर नियम सख्त होते जा रहे हैं। श्री अकाल तख्त साहिब ने एक और फैसला लिया और देशवासियों को इससे अवगत कराया, आप भी जानिए।

Anand Karaj

Anand Karaj

Akal Takht Bans Anand Karaj During Destination Wedding: सिख धर्म में शादी के लिए होने वाले आनंद कारज को लेकर नया अपडेट सामने आया है। श्री अकाल तख्त साहिब ने बड़ा फैसला लेते हुए डेस्टिनेशन वेडिंग के दौरान आनंद कारज करने पर रोक लगा दी है। इस मुद्दे पर फैसला लेने के लिए सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब में पांचों सिंह साहिबान की बैठक हुई। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह की अगुवाई में हुई बैठक करीब 3 घंटे चली, जिसमें कई पंथक मुद्दों पर अहम फैसले लिए गए। एक फैसले के लिए मुताबिक, अब समुद्र किनारे बीच पर आनंद कारज नहीं होगा। इस आदेश का सख्ती से पालन करने और कराने को कहा गया है।

विज्ञापन

<

विज्ञापन

>

समुद्र किनारे आनंद कारज सिख मर्यादा के खिलाफ

श्री अकाल तख्त साहिब के अनुसार, डेस्टिनेशन वेडिंग सिख मर्यादा के खिलाफ है। रिजॉर्ट व मैरिज पैलेस में आनंद कारज पर पहले से ही पाबंदी लगी है। मैरिज पैलेसों में श्री गुरुग्रंथ साहिब का स्वरूप ले जाकर वहां आनंद कारज करना बैन है। अब डेस्टिनेशन वेडिंग के दौरान समुद्र किनारे श्री गुरु ग्रंथ साहिब ले जाने पर भी पाबंद रहेगी। आनंद कारज से जुड़े मामले को लेकर आई शिकायतों के बाद यह फैसला लिया गया। वहीं श्री अकाल तख्त साहिब पर हुई पांचों सिंह साहिबों की बैठक में कई पंथक मुद्दों के अलावा विवादास्पद मामलों पर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिसमें गुरुद्वारा कलगीधर साहिब, केनाल कॉलोनी, मुल्तानियां रोड, बठिंडा में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की उपस्थिति में 2 लड़कियों का विवाह शामिल है।

विज्ञापन

ज्ञानी रघबीर सिंह की अध्यक्षता में पहली बैठक हुई

बता दें कि सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब पर हुई पांचों सिंह साहिबान की बैठक श्री अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह की अध्यक्षता में पहली बैठक हुई है। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह, तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह, तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी सुल्तान सिंह, श्री हरिमंदिर साहिब के ग्रंथी ज्ञानी गुरमिंदर सिंह और तख्त श्री हजूर साहिब से भाई राम सिंह ने शिरकत की।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ