PM Modi Written New Garba Song, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैसे तो एक सफल राजनेता हैं ही लेकिन बतौर गीतकार भी उन्होंने अपना सफल डेब्यू किया है। पीएम मोदी द्वारा लिखे गए ‘गरबो’ सॉन्ग शुक्रवार को यूट्यूब पर रिलीज हुआ था। जिसने रिलीज के साथ ही इंटरनेट पर मिलियन में व्यूज हासिल कर लिए। ‘गरबो’ के हिट होने के बाद से पीएम मोदी ने एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने एक नया गरबा सॉन्ग लिखा है जिसे वो इस बार नवरात्रि में सबके साथ शेयर करेंगे।
पीएम मोदी ने लिखा नया गरबा
पीएम मोदी ने इस बात की जानकारी X पर अपनी एक पोस्ट के जरिए दी है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा ‘गरबो’ सॉन्ग को उन्होंने सालों पहले लिखा था, जिसे ध्वनि भानुशाली, तनिष्क बागची और जेजस्ट म्यूजिक की टीम ने बहुत अच्छे से प्रसतुत किया है। पीएम मोदी ने इसके लिए उनको धन्यवाद भी किया। उन्होंने आगे कहा कि ‘मैंने सालो से नहीं लिखा था, लेकिन मैंने कुछ दिनों पहले में एक नया गरबा लिखा है, जिसे मैं नवरात्र के दौरान सबके साथ शेयर करूंगा।’
यूट्यूब पर हिट हुआ ‘गरबो’ सॉन्ग
पीएम मोदी के ‘गरबो’ सॉन्ग शुक्रवार को यूट्यूब पर रिलीज किया गया। पीएम मोदी के लिखे गानों को चंद मिनटों में लाखों व्यूज मिले हैं। पीएम मोदी के लिखे गए ‘गरबो’ सॉन्ग को तनिष्क बागची धुनों से सजाया है, जबकि ध्वनि भानुशाली ने इसे अपनी आवाज दी है। पीएम मोदी के गाने को जैकी भगनानी के ‘जेजस्ट म्यूजिक’ ने रिलीज किया है। वीडियो को नवरात्र 2023 को ध्यान में रखकर रिलीज किया गया है। वीडियो में महिलाएं गरबा खेलतीं नजर आ रहीं हैं। बता दें कि गरबा गुजरात का प्रमुख नृत्य कला है।
संबंधित खबरें
भारत के अस्पतालों में बढ़ता विदेशी निवेश, महंगा इलाज बना बड़ी चिंता
22 mins agoराहुल ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, महिलाओं से बदसलूकी को लेकर मांगा जवाब
1 hr agoटैक्स अधिकारियों की अरेस्ट पावर क्यों खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार?
2 hrs agoभारत-स्विट्जरलैंड की 'दोस्ती' से 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: PM मोदी
2 hrs agoराज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने उतारे 8 उम्मीदवार; हरदीप पुरी का टिकट कटा
2 hrs ago99.% ट्रेनें इलेक्ट्रिफाइड, फिर भी डीजल इंजन क्यों नहीं बंद कर सकता रेलवे?
3 hrs agoबदले हुए फॉर्म 6 को मंजूरी हमने नहीं दी, किसने दिया आदेश?: सुप्रीम कोर्ट
3 hrs agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
3 hrs agoदिवाली-छठ से पहले हवाई यात्रियों को झटका, इंडिगो ने बढ़ाए टिकटों के दाम
4 hrs ago'कानून के अनुसार करें काम', CEC को हटाने की मांग सुप्रीम कोर्ट में खारिज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines