Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

‘आप पहले से ही नंगे, फिर कपड़े उतारने की क्या जरूरत’, AI समिट में कांग्रेस के हंगामे पर PM मोदी का वार

पीएम मोदी ने आज दिल्ली–मेरठ नमो भारत आरआरटीएस का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने AI समिट में कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन को लेकर जमकर हमला बोला.

Author
Written By: Varsha Sikri Updated: Feb 22, 2026 15:46
PM Modi
Credit: Social Media

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली–मेरठ नमो भारत आरआरटीएस (Rapid Rail Transit System) के एक नए खंड का उद्घाटन किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि ये परियोजना दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में आधुनिक, तेज और सुरक्षित ट्रांसपोर्ट सिस्टम को नई दिशा देगी. नमो भारत ट्रेन देश की पहली सेमी-हाई-स्पीड रीजनल रेल सेवा है, जिसे खासतौर पर रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. मेरठ की जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने यूथ कांग्रेस के शर्टलेस हंगामे की निंदा की. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने ग्लोबल प्रोग्राम को कांग्रेस ने गंदी राजनीति का अखाड़ा बना दिया.

ये भी पढ़ें: ‘डिजिटल अरेस्ट से घबरायें नहीं…, मन की बात में PM मोदी ने दिए ठगों से बचने के मंत्र

---विज्ञापन---

‘विदेशी मेहमानों के सामने कपड़े उतारे’

पीएम मोदी ने कहा कि एक तरफ देशवासी भारत को विकसित बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं, लेकिन देश में ही कुछ राजनीतिक दल हैं जो भारत की सफलता को पचा नहीं पा रहे हैं. प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि अभी सभी ने देखा कि भारत में दुनिया का सबसे बड़ा AI Impact Summit हुआ. दुनिया भर के 80 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि दिल्ली आए. दुनिया के विकासशील देशों में ऐसा सम्मेलन आज तक कभी नहीं हुआ. लेकिन कांग्रेस और इसके इकोसिस्टम ने भारत के एक वैश्विक आयोजन को अपनी नंगी और गंदी राजनीति का अखाड़ा बना दिया. पीएम मोदी ने कहा कि समारोह स्थल पर विदेशी अतिथियों के सामने कांग्रेस के नेता कपड़े उतार कर पहुंच गए.

‘कांग्रेस तो पहले से ही नंगी है’

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि देश जानता है कि वो पहले से ही नंगे हैं, फिर कपड़े उतारने की जरूरत क्या पड़ी. प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि AI Global Summit बीजेपी का समारोह नहीं था, ये देश का कार्यक्रम था, देश के सम्मान का कार्यक्रम था, लेकिन कांग्रेस ने सारी मर्यादाएं तोड़ दी. उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में कांग्रेस की इस रीति-नीति पर थू-थू हो रही है, लेकिन फिर भी इतनी पुरानी पार्टी के नेता लाजने के बजाय बेशर्मी के साथ गाजते हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि महिला सांसदों को भेज करके सीट पर कब्जा करके कांग्रेस नेता प्रधानमंत्री नहीं बन सकते. पीएम ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या कांग्रेस इतनी खोखली हो गई है कि माताओं-बहनों को इसके लिए आगे कर रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश के लिए बोझ बन गई है.

ये भी पढ़ें: Delhi Meerut Namo Bharat Train Inaugration: मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को PM मोदी ने किया रवाना, छात्रों के साथ किया मोदीपुरम तक सफर

First published on: Feb 22, 2026 03:16 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.