PM Modi Podcast With Lex Fridman : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मशहूर अमेरिकी पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन के बीच सवा तीन घंटे लंबा पॉडकास्ट रिलीज कर दिया गया है। इस पॉडकास्ट में पीएम मोदी ने कई विषयों पर खुलकर बातचीत की है। पॉडकास्ट के दौरान जब पीएम मोदी से ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने अपने बचपन के शिक्षकों को याद किया और बताया कि वह सबसे पहले स्कूल क्यों पहुंच जाते थे।
‘परीक्षा पर चर्चा’ पर क्या बोले पीएम मोदी?
पीएम मोदी ने कहा कि आज समाज में एक विचित्र मानसिकता बन गई है। स्कूलों में भी अपनी सफलता को इस बात से जोड़ा जाने लगा है कि कितने बच्चों ने कौन-सी रैंक हासिल की। परिवारों में भी यही माहौल बन गया है कि अगर बच्चा अच्छी रैंक लाता है, तो परिवार को समाज में सम्मान मिलता है। इस सोच का परिणाम यह हुआ कि बच्चों पर दबाव बढ़ गया। अब बच्चों को लगने लगा है कि जीवन में 10वीं और 12वीं की परीक्षा ही सब कुछ है। हमने इसमें बदलाव लाने के लिए नई शिक्षा नीति में कई सुधार किए हैं, लेकिन जब तक वे पूरी तरह लागू नहीं होते, तब तक मेरा यह प्रयास भी है कि मैं बच्चों से संवाद करूं, उनकी परेशानियों को समझूं और उन्हें मार्गदर्शन दूं।
‘अच्छे नंबर नहीं आते लेकिन खेल में शतक लगाते’
पीएम मोदी ने कहा कि जब मैं “परीक्षा पर चर्चा” करता हूं तो मुझे भी बच्चों से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। इससे मुझे उनके माता-पिता की मानसिकता समझने में मदद मिलती है। शिक्षा क्षेत्र के लोगों की सोच को भी समझने का अवसर मिलता है। इस कार्यक्रम का लाभ बच्चों को तो होता ही है, मुझे भी होता है। किसी खास क्षेत्र में खुद को आंकने के लिए परीक्षा अच्छी होती है, लेकिन यह पूरी क्षमता का मापदंड नहीं हो सकती। कई लोग पढ़ाई में अच्छे अंक नहीं लाते, लेकिन खेल में शतक लगाते हैं, क्योंकि उनकी ताकत वहां होती है। जब सीखने पर ध्यान केंद्रित होता है, तो नंबर भी खुद-ब-खुद अच्छे आने लगते हैं।
पीएम मोदी ने साझा किए अपने बचपन का अनुभव
पीएम मोदी ने अपने बचपन का एक किस्सा साझा करते हुए कहा कि जब वह स्कूल में पढ़ते थे, तब उनके एक शिक्षक की पढ़ाने की तकनीक बहुत रोचक थी। वह एक छात्र से कहते कि घर से 10 चने के दाने लाओ, दूसरे से कहते 15 चावल के दाने लाने को, किसी तीसरे से 21 मूंग के दाने लाने को कहते। बच्चे घर जाकर तय संख्या में दाने लाते और स्कूल में सभी मिलकर गिनती करते थे। इससे न केवल गणित सीखने में मदद मिलती थी, बल्कि अलग-अलग दालों की पहचान भी हो जाती थी। बिना बोझ के पढ़ाने का यह तरीका बेहद प्रभावी था।
पीएम मोदी ने एक और दिलचस्प अनुभव साझा करते हुए बताया कि उनके शिक्षक ने एक बार एक डायरी रखी और कहा कि जो भी छात्र सबसे पहले स्कूल आएगा, वह डायरी में एक वाक्य लिखेगा और अपना नाम लिखेगा। उसके बाद जो दूसरा आएगा, उसे पहले लिखे गए वाक्य से जुड़ा एक और वाक्य जोड़ना होगा।
सबसे पहले स्कूल क्यों पहुंचते थे पीएम मोदी?
पीएम मोदी ने बताया, “मैं बहुत जल्दी स्कूल भागकर जाता था, ताकि पहला वाक्य मैं लिखूं। एक बार मैंने लिखा – ‘आज सूर्योदय बहुत शानदार था, सूर्योदय ने मुझे ऊर्जा दी।’ फिर मेरे पीछे आने वाले छात्रों को भी सूर्योदय से जुड़ा कुछ लिखना पड़ता था। कुछ समय बाद मुझे एहसास हुआ कि मेरी रचनात्मकता को इससे ज्यादा लाभ नहीं मिलेगा। इसलिए मैंने तय किया कि अब मैं आखिरी में जाऊंगा, ताकि पहले लिखे गए वाक्यों को पढ़ सकूं और अपना सर्वश्रेष्ठ दे सकूं। इससे मेरी रचनात्मकता और भी बढ़ने लगी।”
संगठन के कारण मानव संसाधन विकास एक महत्वपूर्ण विषय-PM मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि शिक्षक अक्सर ऐसी छोटी-छोटी चीजें करते हैं जो जीवन में बहुत उपयोगी साबित होती हैं। उन्होंने बताया कि संगठन में काम करने के कारण मानव संसाधन विकास उनके लिए एक महत्वपूर्ण विषय रहा है। इसी कारण वह बच्चों के साथ संवाद करने के लिए साल में एक-दो बार विशेष कार्यक्रम करते हैं। इस दौरान जो चर्चाएं होती हैं, वे अब एक किताब के रूप में भी उपलब्ध हैं, जिससे लाखों बच्चों को मदद मिलती है।
यहां देखें पूरा वीडियो
संबंधित खबरें
महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण पर पीएम मोदी का जोर
6 hrs agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
7 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
8 hrs ago'अपने राज्य में न दें प्रदर्शन की अनुमति', गृह मंत्रालय का निर्देश
8 hrs ago'राष्ट्रपति ने हमारी बात मानी, अब जाएंगे SC', राहुल गांधी का बड़ा बयान
9 hrs agoमेट्रो-ट्रेनें बंद करने पर सांसद राजीव शुक्ला ने जताया ऐतराज
9 hrs ago'सरकार को बर्खास्त करना होगा', इंडिया गठबंधन की बैठक में बोले राहुल गांधी
10 hrs agoदिल्ली में सख्त पाबंदी! स्कूल से लेकर मेट्रो और इंटरनेट तक, क्या-क्या बंद?
11 hrs agoदिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द?
12 hrs agoट्रेन में असुरक्षित महसूस कर रही थी असम की छात्रा, बाद में मिला शव
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines