Video: 'हमारा सीएम कैसा हो? सचिन पायलट जैसा हो', दौसा में राहुल गांधी के सामने भारत जोड़ो यात्रा में लगे नारे

Hamara CM kaisa ho

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 100 दिन की यात्रा पूरी करने के बाद इन दिनों राजस्थान में है। रविवार को जैसे ही राहुल गांधी ने राजस्थान के दौसा से पैदल मार्च शुरू किया, सचिन पायलट के समर्थन में नारे सुनने को मिले।

समाचार एजेंसी ANI की ओर से ट्वीट किए गए वीडियो में दिख रहा है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल कुछ लोग कहते सुने जा सकते हैं, “सचिन पायलट जिंदाबाद। हमारा सीएम कैसा हो? सचिन पायलट जैसा हो।

https://twitter.com/ANI/status/1604319377397936128

बता दें कि सचिन पायलट और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच मतभेदों की अटकलों ने अक्सर सत्ताधारी दल को प्रतिद्वंद्वी भाजपा के निशाने पर ला देता है।

जनवरी के पहले हफ्ते में यूपी में प्रवेश करेगी यात्रा

कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल मार्च वाली भारत जोड़ो यात्रा अब तक सात राज्यों से गुजर चुकी है। राजस्थान आठवां राज्य है जहां कांग्रेस की यात्रा जारी है। कहा जा रहा है कि जनवरी के पहले हफ्ते में यात्रा उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ