एशिया के सबसे बड़े हेलीकॉप्टर फैक्ट्री का PM मोदी ने किया उद्घाटन, हर साल बनेंगे 30 हेलीकॉप्टर

PM Modi (4)
विज्ञापन

नई दिल्ली: पीएम मोदी ने कर्नाटक के तुमकुरु स्थित HAL की एक यूनिट का उद्घाटन किया। यह एशिया का सबसे बड़ी हेलीकॉप्टर उत्पादन इकाई है। कर्नाटक के तुमकुरु में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) की हेलीकॉप्टर फैक्ट्री का उद्घाटन रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करने की यात्रा में एक मील का पत्थर है।

इस फैक्ट्री से 20 साल में तीन से चार टन वाले एक हजार से ज्यादा हेलीकॉप्टर्स के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। आने वाले समय में यहां पर लाइट कॉम्बेट हेलीकॉप्टर्स और इंडियन मल्टीरोल हेलीकॉप्टर्स का निर्माण होगा।

विज्ञापन

पीएम मोदी के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी तुमकुरु में एचएएल हेलीकॉप्टर कारखाने में पहुंचे। ग्रीनफील्ड हेलीकॉप्टर फैक्ट्री 615 एकड़ भूमि में फैली हुई है। एलयूएच स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित तीन टन वर्ग, एकल इंजन बहुउद्देश्यीय उपयोगिता हेलीकॉप्टर है।

विज्ञापन

शुरुआत में यह फैक्ट्री हर साल लगभग 30 हेलीकाप्टरों का निर्माण करेगी और इसे चरणबद्ध तरीके से 60 और फिर 90 प्रति वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है। पहले एलयूएच का उड़ान परीक्षण किया जा चुका है और यह उद्घाटन के लिए तैयार है। लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर (एलसीएच) और भारतीय मल्टीरोल हेलीकॉप्टर (आईएमआरएच) जैसे अन्य हेलीकॉप्टरों का निर्माण करने के लिए फैक्ट्री में वृद्धि की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ