हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या है पीएम फसल योजना? जिसके तहत 30 लाख किसानों को आज मिलेंगे 3200 करोड़ रुपये

PM Fasal Bima Yojana: आज किसानों के खाते में बड़ी रकम जमा होने जा रही है। ये रकम प्रधानमंत्री फसम बीमा योजना के तहत जारी की जाएगी। इसका लाभ 30 लाख किसानों को मिलेगा। इसकी जानकारी देते हुए शिवराज सिंह ने एक वीडियो भी जारी किया है।

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

PM Fasal Bima Yojana: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत आज 3200 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा। इसकी जानकारी खुद कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी है। उन्होंने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें बताया कि आपदा से पीड़ित लगभग 30 लाख किसानों के खातों में पैसे भेजे जाएंगे। इसके साथ ही जिन किसानों को क्लेम के बाद भी तय समय पर पैसे नहीं मिल पाए हैं, उनको 12 फीसदी ब्याज भी मिलेगा। वहीं, आज कुछ किसान ऐसे भी होंगे, जिनके खाते में पैसे नहीं आएंगे। उनके लिए भी शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आने वाले समय में 8 हजार करोड़ की राशि भेजी जाएगी।

क्या है पीएम फसल बीमा योजना?

केंद्र सरकार ने इस योजना की शुरुआत उन किसानों के लिए की है जिनकी आपदा के चलते फसल खराब हो जाती है। इस योजना के तहत बाढ़, बारिश, ओले और तूफान से खराब हुई फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए के लिए क्लेम डाल सकते हैं। बीमा कंपनी किसानों का क्लेम सेटल कर उनके लिए पैसे जारी करती है। इसकी शुरुआत 2016 में की गई थी। इसकी शुरुआत का उद्देश्य किसानों को होने वाले आर्थिक संकट से बचाना है।

ये भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: 9.7 करोड़ किसानों के खिले चेहरे, जारी हुई पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त

विज्ञापन

30 लाख किसानों को मिलेगा फायदा

बता दें कि आज 30 लाख किसानों के खाते में सीधे पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। इसकी कुल राशि 3200 करोड़ होगी। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अभी ये पहली किस्त है। वहीं, जिन किसानों को जनवरी से जून तक नुकसान की किस्त का क्लेम 11 हजार करोड़ रुपये बनाया गया है। आज जिन लोगों को पैसे नहीं मिलेंगे उनके लिए बाद में 8 हजार करोड़ की राशि खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

साथ ही, सरकार ने ये भी तय कर दिया है कि अगर क्लेम सेटल होने के बाद भी कंपनी पैसे नहीं भेजती है, तो क्लेम के साथ किसानों को 12 फीसदी ब्याज भी देना पड़ेगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: किसान योजना की किस्त जारी होने पर भी नहीं आए पैसे? कुछ स्टेप्स में सुलझाएं समस्या

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola